अयोध्या चंदा विवाद: इटारसी में कांग्रेस का अनूठा विरोध,भाजपा नेताओं की ‘सद्बुद्धि’ के लिए जयस्तंभ चौक पर किया सुंदरकांड।

ताज ख़ान इटारसी// नारेबाजी नहीं,भक्ति मार्ग से विरोध चंदा चोरी के कथित आरोपों को लेकर सड़क पर उतरी नगर कांग्रेस,शनिवार को इटारसी नगर कांग्रेस ने अलग अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का विरोध जताते हुए अनोखा तरीका अपनाया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक […]

पैग़ंबर मुहम्मद का जीवन एक बहुसांस्कृतिक समाज की जीवंत मिसाल है,इस्लाम व्यक्ति के नैतिक और आध्यात्मिक विकास का मार्गदर्शन करता है,

ताज ख़ान नर्मदापुरम// इस्लाम और बहुसांस्कृतिक समाज,भारत एक उदाहरण इस्लाम एक ऐसा समग्र और पूर्ण जीवन-व्यवस्था है जो न केवल व्यक्ति के नैतिक और आध्यात्मिक विकास का मार्गदर्शन करता है,बल्कि एक आदर्श समाज के निर्माण के सिद्धांत भी प्रदान करता है।इस्लामी शिक्षाओं का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि वह बहुसांस्कृतिक (Multicultural) समाज को न […]

नर्मदापुरम पुलिस का ‘सजग प्रहरी’अभियान: चोरियों पर लगाम लगाने आदमगढ़ पहुंची टीम,नागरिकों को बांटे सुरक्षा मंत्र।

ताज ख़ान नर्मदापुरम// शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और चोरियों की वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए नर्मदापुरम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा’सजग प्रहरी अभियान’लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक (SP) साईं कृष्ण एस.थोटा के निर्देशन में नागरिकों की सुरक्षा और उनकी हिफाजत के लिए इस अभियान को व्यापक स्तर पर जमीन पर […]

मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल,’सद्बुद्धि यज्ञ’ और उपवास कर भाजपा सरकार को घेरा,

ताज ख़ान इटारसी// धार्मिक स्थल पर हो रही चोरि और प्रशासन की कथित ढिलाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देश पर,प्रदेश महासचिव एडवोकेट नेहा चावरे के नेतृत्व में स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक अनोखा और आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन […]

एक्शन मोड में सीएमओ: सुरेखा जाटव,वार्ड 22 में औचक निरीक्षण,सड़क पर कचरा फेंकने वाले पर तत्काल 500 का जुर्माना,नाली जाम करने वालों को थमेगा नोटिस।

ताज ख़ान इटारसी// शहर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।शुक्रवार को सुबह वार्ड नंबर 22 उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ)सुरेखा जाटव अपनी टीम के साथ अचानक औचक निरीक्षण पर पहुंच गईं।इस दौरान जहाँ उन्होंने बेहतर साफ-सफाई पर संतोष […]

जीआरपी की नेकदिली: अपनों से बिछड़े पटना के बुजुर्ग को मिला सहारा, जवानों ने खाना खिलाकर ट्रेन से भेजा घर।

ताज ख़ान इटारसी// इटारसी रेलवे स्टेशन पर”सेवा ही संकल्प”के नारे को चरितार्थ करते हुए गुरुवार की रात में जीआरपी के जवानों ने जनसेवा का एक अद्भुत और भावुक कर देने वाला नजारा पेश किया। अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज निभाते हुए जीआरपी ने एक भूखे बुजुर्ग को न सिर्फ सहारा दिया,बल्कि उन्हें सुरक्षित […]

इटारसी स्टेशन पर जीआरपी,आरपीएफ का बड़ा एक्शन,ट्रेनों और प्लेटफॉर्म से 30 संदिग्धों को दबोचा,अवैध वेंडरों पर भी गिरी गाज।

ताज ख़ान इटारसी। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से अब तक का सबसे सघन चेकिंग अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेल) राजाबाबू सिंह के कड़े निर्देशों पर एसपी अंकित जायसवाल और एएसपी नीतू सिंह डावर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की […]

तवा नगर में सेवानिवृत्त एसडीओ एन.के.सूर्यवंशी को भावभीनी विदाई,खेल और सेवा क्षेत्र में योगदान को मिला सम्मान।

ताज ख़ान नर्मदापुरम// तवानगर नर्मदापुरम जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ)एन.के.सूर्यवंशी के सेवानिवृत्त होने पर तवा नगर में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।समारोह में विभागीय अधिकारियों,कर्मचारियों, खेल क्लब के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके लंबे,निष्पक्ष और समर्पित सेवाकाल को याद किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान सम्मान,आत्मीयता और भावनाओं […]

सस्ती लोकप्रियता के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साध रहे नगरपालिका सभापति: गुफरान अंसारी।

ताज ख़ान इटारसी// मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री दिग्विजय सिंह के अयोध्या रामलला मंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ संबंधी बयान पर राजनीति गरमा गई है। नगरपालिका सभापति द्वारा दिग्विजय सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता गुफरान अंसारी ने तीखा पलटवार किया है। अंसारी ने सभापति के बयान […]

एक शाम डॉ.बशीर बद्र के नाम’भोपाल कारखाना में गूंजी पद्मश्री डॉ.बशीर बद्र की शायरी।

ताज ख़ान इटारसी//नर्मदापुरम, पश्चिम मध्य रेल के सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना,निशातपुरा, भोपाल में मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी. कोहाड़े के संरक्षण में ‘एक शाम पद्मश्री डॉ.बशीर बद्र के नाम’साहित्यिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन कारखाना के प्रशासनिक भवन स्थित सभाकक्ष में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सोहन सिंह परमार ने की,जबकि प्रख्यात साहित्यकार […]

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)