मंदिर चढ़ावा चोरी के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल,’सद्बुद्धि यज्ञ’ और उपवास कर भाजपा सरकार को घेरा,

ताज ख़ान
इटारसी//
धार्मिक स्थल पर हो रही चोरि और प्रशासन की कथित ढिलाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देश पर,प्रदेश महासचिव एडवोकेट नेहा चावरे के नेतृत्व में स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक अनोखा और आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।श्रद्धालुओं की आस्था की सुरक्षा की मांग को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया,उपवास रखा और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का अनोखा तरीका:बनाई ‘तिजोरीनुमा दानपेटी’

महिला कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराने के लिए एक प्रतीकात्मक तिजोरीनुमा दान पात्र बनाया,जिसमें रुपए,पैसे और जेवरात रखे गए।इसके माध्यम से सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को जगाने और उन्हें ‘सद्बुद्धि’ देने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। “धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।मंदिरों के चढ़ावे की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार हो रही चोरियां कानून-व्यवस्था और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। हम इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं।

एडवोकेट नेहा चावरे,
प्रदेश महासचिव,महिला कांग्रेस।

हनुमान चालीसा का पाठ और हवन में आहुतियां।
नारेबाजी और उपवास से पहले,कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।इसके बाद सद्बुद्धि यज्ञ और हवन में आहुतियां देकर प्रदेश व देश में न्याय,सत्य और सद्बुद्धि की कामना की गई।महिला नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ‘चंदा चोरों’ के खिलाफ तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई,तो महिला कांग्रेस इस जनआंदोलन को और उग्र करेगी। कार्यक्रम का समापन “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”और “महिला कांग्रेस जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इस सफल और संगठित प्रदर्शन के लिए एडवोकेट नेहा चावरे और उनकी पूरी टीम की सराहना की।

प्रदर्शन में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद।

महिला कांग्रेस नेतृत्व व कार्यकर्ता:एडवोकेट नेहा चावरे (प्रदेश महासचिव),नीलम गांधी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष),सीमा भदौरिया (पार्षद),हर्षलता राजपूत (पार्षद, पिपरिया)
सुश्री विनीता बस्तरवार, आशा सोनी,संध्या बस्तरवार,निखत गोलंदाज, माधुरी चौरे,निशा नागेश (जिला सचिव),सुचिता मालवीय,रुखसार,संगीता सिकरवार,मंजू बाथरी,रानू, प्रभा मेहरा,सरिता तिवारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सहयोगी हुए शामिल।

शिवाकांत पांडे (जिला कांग्रेस अध्यक्ष),गजानंद तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष,मप्र कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड),केलू उपाध्याय (प्रदेश महासचिव),विजय बाबू चौधरी किसान मोर्चा,ओम सेन,पंकज राठौर,जित्तु सोलंकी(ब्लॉक अध्यक्ष,डोलरिया),अनिल बस्तरवार,सुशील बस्तरवार,
अनिल रैकवार, हरीश मालवीय,नारायण गौर, शुभम वालिया,इरफान गोलंदाज,हरीश अग्रवाल, लखन राठौर,धर्मेंद्र मालवीय,रमजान भाई, प्रवीण गांधी,चंद्रकांत बहारे सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)