ताज ख़ान
इटारसी//
नारेबाजी नहीं,भक्ति मार्ग से विरोध चंदा चोरी के कथित आरोपों को लेकर सड़क पर उतरी नगर कांग्रेस,शनिवार को इटारसी नगर कांग्रेस ने अलग अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित किए गए चंदे में कथित अनियमितताओं का विरोध जताते हुए अनोखा तरीका अपनाया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर एकत्रित होकर न केवल इस कथित गड़बड़ी का विरोध किया,बल्कि भाजपा जनप्रतिनिधियों की ‘सद्बुद्धि’के लिए पूरी श्रद्धा के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।
दोषियों को सिर्फ हटाना काफी नहीं, सीधे जेल भेजें: कन्हैया गोस्वामी।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा “ट्रस्ट द्वारा दोषियों को सिर्फ समिति से हटा देना इस महापाप की लीपापोती है। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या अपराध सिद्ध होता है, तो दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी सनातन धर्म और करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग।
सुंदरकांड के मंच से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सरकार को घेरा:
1-:शिवाकांत ‘गुड्डन’ पाण्डेय (जिला कांग्रेस अध्यक्ष):”आस्था से जुड़े मामलों में शत-प्रतिशत पारदर्शिता होनी चाहिए। यह जनता की गाढ़ी कमाई और भावनाओं से जुड़ा विषय है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।”
2-:नीलम गांधी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष):** “धर्म और जनभावनाओं के नाम पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या हेरफेर स्वीकार नहीं किया जा सकता। सत्य का सामने आना बेहद आवश्यक है।”
3-:विजय बाबू चौधरी (जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष): “करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।इस मामले में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और दोषियों को सख्त दंड मिलना चाहिए।”
4-:राजकुमार उपाध्याय (मप्र कांग्रेस महासचिव): “कांग्रेस हमेशा से सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करती आई है। हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच हो।”
5-:मोहन झलिया (सह प्रभारी):”इस सुंदरकांड का उद्देश्य समाज में सद्भाव, सत्य और सत्तासीनों को सद्बुद्धि देना है। जनप्रतिनिधियों को जनता की भावनाओं का सम्मान करना ही होगा।”
ये रहे उपस्थित।
धार्मिक माहौल में हुए इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ता गुफरान अंसारी,पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने,अजय शुक्ला, पिंकी शर्मा,रजनीकांत सोनकर,पंकज राठौर,हरीश अग्रवाल,रामशंकर सोनकर, लाला परदेशी,अनिल सोनकिया,मुन्ना सिद्दीकी, सोनू बकोरिया,अर्जुन कुचबंदिया,इमरान खान, बल्ला यादव,नरेश चौहान, राजकुमार यादव,लक्की भाई,डीके मासाब,राजेंद्र गोस्वामी,मुकेश चौधरी, गिरधारी मासाब,सोनी मैडम,जावेद खान, शेख फारूक,सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

