ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और चोरियों की वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए नर्मदापुरम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा’सजग प्रहरी अभियान’लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक (SP) साईं कृष्ण एस.थोटा के निर्देशन में नागरिकों की सुरक्षा और उनकी हिफाजत के लिए इस अभियान को व्यापक स्तर पर जमीन पर उतारा जा रहा है।इसी कड़ी में आज नर्मदापुरम सिटी पुलिस टीम ने थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के नेतृत्व में आदमगढ़ क्षेत्र का दौरा किया,जहां आम जनों के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य: सुरक्षित समाज,भयमुक्त नागरिक।
इस अभियान की शुरुआत विशेष रूप से नगर में बढ़ती चोरियों को रोकने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए की गई है।पुलिस अधिकारियों ने आदमगढ़ में नागरिकों को समझाया कि थोड़ी सी सतर्कता और पुलिस-पब्लिक का आपसी तालमेल बड़े से बड़े अपराध को रोक सकता है।
मौके पर नोट कराए कंट्रोल रूम के नंबर।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय निवासियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की।इसके लिए सभी नागरिकों को पुलिस कंट्रोल रूम के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर नोट कराए गए,ताकि आपातकालीन स्थिति में बिना किसी देरी के पुलिस की मदद ली जा सके।
पुलिस की अपील:
“सुरक्षा सिर्फ पुलिस की नहीं,हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।अपने आस-पास किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध हलचल को देखते ही तुरंत सजग प्रहरी बनकर पुलिस को सूचित करें।”
एस.पी का सुरक्षा मॉडल।
पुलिस अधीक्षक के इस सुरक्षा मॉडल की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है,और लोग पुलिस के इस जन-जागरूकता प्रयास में बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं।

