ताज ख़ान
इटारसी//
पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमोल उपाध्याय द्वारा इटारसी नगरपालिका के “लिगेसी वेस्ट घोटाले” पर की गई शिकायत को लेकर,अब लोकायुक्त कार्यालय,भोपाल ने भी अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है.जिले के इस बहुचर्चित घोटाले व अनियमित भुगतान पर कार्यवाही के क्रम में,सचिव,लोकायुक्त कार्यालय मध्यप्रदेश के द्वारा,प्रमुख सचिव,मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग,आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल,संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नर्मदापुरम संभाग,कलेक्टर जिला नर्मदापुरम,सी.एम.ओ.नगर पालिका इटारसी से मामले में जाँच प्रतिवेदन माँगा गया है.लोकायुक्त,भोपाल से जारी इस पत्र में उक्त सभी से,मामले में जाँच कर,जाँच प्रतिवेदन 17 जुलाई 2026 तक आवश्यक रूप से लोकायुक्त कार्यालय भोपाल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की बात उल्लेखित की गई है।उक्त लिगेसी वेस्ट मामले में पर्यावरणीय नुकसानों को लेकर अमोल उपाध्याय द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT) में भी एक शिकायत ( रिट ) प्रस्तुत की गई है.चूँकि जून माह में NGT की सेन्ट्रल बैंच भोपाल में अवकाश है. इसलिए NGT द्वारा इस मामले में कार्यवाही जुलाई में किया जाना संभावित है।
जिसमें NGT द्वारा विशेष जाँच दल गठित कर लिगेसी वेस्ट साइट की जाँच कराए जाना,व प्रतिवादीयों को नोटिस जारी किए जाकर मामले में ज़वाब माँगे जाने की कार्यवाही सम्भव है।

