नैनीताल : माँ श्री नन्दा सुनंदा की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाल कर दी विदाई ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में माँ श्री नन्दा सुनंदा की शोभायात्रा जेसी ही मंदिर के गेट से निकली तो फूलों की वर्षा इस कदर हुई जो देखने लायक थी।
जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। और माँ नन्दा सुनंदा की ऐतिहासिक शोभायात्रा को लेकर लोगों में जोश खरोश देखा गया।
पूरे शहर में भ्रमण कर विदाई दी गई। यहाँ बता दे मां के जयकारे के साथ मां नंदा सुनंदा की शोभायात्रा निकाली गई ।
इस दौरान लाखों की संख्या में भक्तजनों की भीड़ शोभा यात्रा में शामिल हो गई। नैना देवी मंदिर से नंदा सुनंदा की शोभायात्रा निकाली गई । जैसे ही मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई हजारों की संख्या में भक्तजनों की भीड़ शोभा यात्रा में शामिल हो गई। जो बढ़ते बढ़ते लाखों में पहुँच गई।
यहाँ बता दें 16 सितंबर से 23 सितंबर तक माँ नन्दा सुनन्दा महोत्सव का शुभारंभ कदली दल के जाने यानी 16 सितंबर से शुरू हुआ उसी दिन मेले का उद्घाटन भी हुआ। उसके बाद 17 सितंबर को कदली दल टीम द्वारा कदली बृक्ष लाया गया। स्कूली बच्चों एवं छोलिया नृत्य साथ ही बेंड बाजों के साथ नगर परिक्रमा करने के बाद कदली बृक्ष को मां नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया। 18 सितंबर को माँ नन्दा सुनन्दा का मूर्ति निर्माण कदली बृक्ष , बांस, घास फूस, एवं कपड़ा आदि समेत प्राकृतिक रंगों से किया गया। उसके बाद 19 सितंबर को मां नन्दा सुनन्दा की ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा कर साथ ही पूजा अर्चना कर मां के भक्तों के दर्शनार्थ रख दिया गया 19 से लगातार 22 सितंबर तक हवन यज्ञ, कन्या पूजन, विशाल भंडारे का आयोजन, सुन्दर कांड, समेत दिन रात भजनों और माँ के जयकारों के साथ पूरी सरोवर नगरी गुंजायमान रही इसी क्रम में 22 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी माँ के दर्शन के लिए पहुँचे जहां उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना माँ नन्दा सुनन्दा से की। आज सुबह से ही माँ नन्दा सुनन्दा की पूजा अर्चना की गई और माँ के जयकारों के साथ मईया का डोला नगर परिक्रमा के लिए निकल पड़ा। आज माँ अपने मायके से ससुराल जा रही है।सबकी आंखों में आँसू दिखाई दे रहे हैं। जब माँ का डोला मंदिर से निकला तो मौसम साफ और सुहावना था और जैसे ही माल रोड के आसपास पहुँचा तो मेघ के साथ थोड़ी बहुत बारिश की बौछारें होने लग गई।
इसके अलावा छोलिया दल भी शोभायात्रा में शामिल रहे शोभायात्रा माल रोड होते हुए तालीताल बाजार पहुंची जहां पर शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया उसके बाद मां वैष्णो देवी मंदिर में भी शोभायात्राका स्वागत किया गया।
यहां पहुंचे सैलानियों ने भी माँ नंदा सुनंदा के दर्शन किए।
शोभायात्रा उसके बाद माल रोड होते हुए मलीलाल बाजार पहुंची। माल रोड में जगह-जगह पर भक्त जनों फूलों से शोभायात्रा का स्वागत किया। सुबह से यहां आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से भक्तजनों के आने का क्रम शुरू हो गया था मां नंदा सुनंदा की विदाई से हर एक की आंखें भी नम थी।
शोभा यात्रा में श्रीराम सेवक सभा के पदाधिकारी के साथ ही नगर के अनेक गणमान्य लोग शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था । इस दौरान लोगों ने यहां महोत्सव में लगी दुकानों से जमकर खरीदारी भी की।
मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को गोल्ज्यू मंदिर के पास नैनी झील में देर शाम विसर्जन कर दिया जाएगा, ।हजारों लोगों ने जहां एक सप्ताह तक मां नन्दा सुनंदा महोत्सव के दौरान जमकर आनंद लिये ।जिस दौरान नाच गाना आदि व नैना देवी मंदिर में दिन रात भजनों का कार्यक्रम जारी रहा वही अब माँ नन्दा सुनंदा मया को भावभीनी विदाई दी। जिसमें लोग अपने आँसू नहीं रोक पाये।
