डॉ. आशुतोष शर्मा के आतिथ्‍य में,भोपालवासियों ने देखा शैडो को होते जीरो।

ताज ख़ान
इटारसी //
सारिका ने बताया साल में 363 दिन ही साथ रहता है साया का काया से प्रयोग से विज्ञान समझाया सारिका ने डॉ. आशुतोष शर्मा के आतिथ्‍य में
परछाई को भी मात देने वाले दिन का सामना किया भोपालवासियों ने प्रयोग से विज्ञान समझाया सारिका ने ,काया के नीचे साया को समाप्‍त होते प्रयोगों से दिखाया,गर्मी में साया ने भी छोड़ा साथ काया का – इसका विज्ञान समझाया सारिका ने परछाई को भी मात देने वाले दिन का सामना आप कर रहे है । मध्‍यान्‍ह में भोपाल की सड़को पर चलते हुये अगर किसी बिल्डिंग की छाया की तलाश करने का विचार कर रहे है तो आपको निराश होना होगा । बिल्डिंग क्‍या ,आपका साया ही आपका साथ छोड़ रहा है । इस खगोलीय घटनाक्रम को समझाने नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने छाया और काया कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पूर्व सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा उपस्थित हुये ।
सारिका ने बताया कि मकर तथा कर्क रेखा के बीच स्थित शहरों में साल में सिर्फ दो दिन ही मध्‍यान्‍ह के समय परछाया उस वस्‍तु के ठीक नीचे बनती है जिससे वह दिखाई नहीं देती है । इसे ही जीरो शैडो डे कहते हैं । दिन में साया का काया से साथ साल में बाकी 363 दिन ही साथ रहता है।
सारिका ने बताया कि यह तिथि इस बात पर निर्भर करती है कि उस स्‍थान का अक्षांश क्‍या है । भोपाल के लिये यह स्थिति प्रथम बार लगभग 15 जून के आसपास आती है । दूसरी बार 28 जून को यह स्थिति आती है । दोपहर के समय इन दो दिनों को छोड़कर बाकी दिन छाया की लंबाई कुछ न कुछ अवश्‍य रहती है । कर्क रेखा पर स्थित नगरों में यह 21 जून को होती है जिसमें उज्‍जैन शामिल है।सारिका ने अपने प्रयोगों में 4 इंच डायमीटर पाईप के नीचे पारदर्शी कांच रखकर सूर्य की पूरी किरणों को नीचे जाकर कागज पर बनते गोल से बताया कि इस समय सूर्य ठीक सिर के उपर है जिससे मध्‍यान्‍ह के समय सारी किरणें लंबवत होकर पाईप की दीवार से नहीं टकरा रही हैं । प्रोफेसर आशुतोष शर्मा की उपस्थिति में प्रयोग को मध्‍यान्‍ह के बाद भी किया गया । जिसमें अलग-अलग समय परछाई के घटने और बढ़ने को बताया गया ।तो उत्‍तरी भोपाल में रहने वाले आज दोपहर करिये कोशिश अपनी काया के आसपास उसकी साया को तलाशने की क्‍योंकि सूर्य अभी बहुत आगे नहीं बढ़ा है ।

Similar Posts

ताज ख़ान नर्मदापुरम// विगत कई दिनों से इटारसी के रसूखदार गोठी परिवार द्वारा टैगोर स्कूल के समीप 9वीं लाइन में चल रहे निर्माण कार्य पर लगातार अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा विरोध किया जा रहा है,बुधवार को भी महासभा के सदस्यों ने नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर डी.के.सिंह से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाया।अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल(कन्नू)रैकवार ने कहा कि हम लगातार कई समय से उक्त निर्माण का जनहित में विरोध कर रहे हैं।श्री रैकवार ने बताया कि इटारसी नजूल के शीट नंबर 13 प्लॉट नंबर 57_58,रकबा 11836 वर्ग फुट,जो कि राजेश कुमार, दिनेश कुमार,पुत्र मांगीलाल गोठी,के नाम पर नजूल अभिलेख में दर्ज है जिसकी 31/03/1995,तक वैधता है, उक्त संपत्ति पर पूर्व में मकान बनाया हुआ था,पर अब उस जगह पर बड़े कॉम्प्लेक्स का निर्माण गोठी परिवार द्वारा किया जा रहा है।हमारा विरोध है कि उक्त संपत्ति से लगा टैगोर स्कूल, तालाब,बाजार क्षेत्र और वहां जाने का रास्ता है,वहीं सीधा रास्ता बस स्टैंड,सराफा बाजार,होते हुए साप्ताहिक बाजार जाता है।इस रास्ते को दिनेश गोठी आत्मज मांगीलाल गोठी के परिवार द्वारा अतिक्रमण कर रास्ता रोका जा रहा है।अगर अभी मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया तो भविष्य में उस क्षेत्र से आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना नगर की जनता को करना पड़ेगा। भगवान ना करे लेकिन उस क्षेत्र में एक स्कूल है,अगर कोई घटना घटती है तो दमकल या स्वास्थ्य सेवा के लिए वाहन को वहां पहुंचने में भी बहुत परेशानी का सामना करना होगा।भविष्य में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी इस कारण रहेगी।श्री रैकवार ने कहा की गोठी परिवार क्योंकि आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से प्रबल है, इसका व्यवसाय बड़ी कॉलोनी है,जो अवैध कब्जा मिलाकर करीब 100 एकड़ एरिया में फैली हुई है,इन्होंने छोटे घास की जमीन नदी एवं शासकीय जगह पर कब्ज़ा भी किया हुआ है,जिससे इन्हें अरबों की आय होती है।यह स्वयं जमीन खरीदने में सक्षम है,और शासन ने इनको नजूल की जगह भी दी हुई है,उस पर भी अतिक्रमण कर रास्ता रोक रहे हैं।उनके परिवार का दबदबा इतना है कि प्रशासन भी हमारे निरंतर विरोध करने के बाद भी अभी तक मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है,क्योंकि आर्थिक और राजनीतिक सक्षम है।इस जगह अगर कोई भगवान का मंदिर होता तो जनहित में उस रास्ते को सीधा करने के लिए मंदिर को स्थानांतरित कर दिया जाता,लेकिन इनके निर्माण को देखने ना ही राजस्व अधिकारी और ना ही नगर प्रशासन ने कोई दिलचस्पी दिखाई है।इसलिए जनहित में इनके पट्टे का नवीनीकरण न करते हुए इनका पट्टा रद्द किया जाना अत्यंत आवश्यक है,और उक्त संपत्ति को शासन अपने स्वामित्व पर ले तथा उस पर चल रहे निर्माण कार्य को भी तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। इस विषय पर जब अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इटारसी से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ज्ञापन देने में अखिल भारत हिंदू महासभा ज़िला अध्यक्ष उदय मसानिया,महिला मोर्चा संभागीय जिला अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया,नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीतू रामारिया,नगर उपाध्यक्ष अनिल मेहरा,नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोज भाट,उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)