ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
पं.रामलाल शर्मा उ.मा.विद्यालय में ग्रीष्म कालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरूण शर्मा अध्यक्ष विद्यालय संचालन समिति एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्राचार्य सुधीर मिश्रा थे।खेल एवं युवा
कल्याण विभाग द्वारा एक मात्र ग्रीष्म कालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर पं.रामलाल शर्मा उ.मा. विद्यायल में लगाया गया था।इस शिविर में जिला शतरंज संघ के अधिकारियों द्वारा लगभग पचास बच्चों को प्रातः9 से 11 बजे तक प्रशिक्षित किया जाता था।
समापन के अवसर पर अतिथियों द्वारा बच्चों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री त्रिपाठी,पूर्व अध्यक्ष श्री दुबे, श्री मेहरा,दिनेश शर्मा, के.पी.मालवीय आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरूण शर्मा ने अपने उद्बोधन में बच्चों एवं माता-पिता को इस शिविर में भाग लेने पर प्रोत्साहित किया,एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में दिनेश शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया,तथा बच्चों को स्वल्पाहार
वितरित किया गया।

