प्रतिभा एक खोज के माध्यम से कांग्रेस बनाएगी सोशल मीडिया वॉरियर।

ताज ख़ान
इटारसी//
जिला कांग्रेस कार्यालय इटारसी में जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम एवं जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वाधान में “सोशल मीडिया वॉरियर्स” कैंपेन शुरू किया गया।

क्या बताया गया।

प्रेस वार्ता आयोजित कर कैंपेन के उद्देश्यों को बताया गया।पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी सुमीत गुगनानी एवं प्रदेश सचिव गोलू सोनी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स,ऐसे युवा जो संविधान में विश्वास रखते हुए सत्ता पक्ष को आइना दिखाने एवं जनता की आवाज बन कर कांग्रेस से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़ना चाहते है उन्हें उनकी योग्यता अनुसार अवसर प्रदान करेगा एवं भविष्य में विधिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

क्या करना होगा।

इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक गूगल फॉर्म जारी किया गया है,जिसे भरने की अवधि 1 जून से 15 जून रखी है,15 जून से 19 जून तक स्क्रूटनी, 20 से 23 जून तक साक्षात्कार पश्चात् 30 जून तक परिणाम घोषित किये जाएंगे।इस कैंपेन के माध्यम से संगठन ज़मीनी मुद्दों से रूबरू होते हुए आम जनता से सीधा जुड़ाव कर पाएगा।

इनका कहना है।

बैठक में ज़िला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक एवं रचनात्मक युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।कांग्रेस पार्टी ऐसे युवाओं को आगे लाकर उनकी ऊर्जा एवं प्रतिभा को जनहित की लड़ाई में शामिल करना चाहती है।यह अभियान केवल सदस्यता तक सीमित नहीं है,बल्कि नई सोच,नई प्रतिभाओं और नई ऊर्जा को संगठन से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कौन रहा मौजूद।

इस दौरान जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय गुड्डन, प्रदेश महासचिव राजकुमार उपाध्याय,सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष दुर्गेश बेलवंशी,जिला उपाध्यक्ष  ओम सेन,जिला कोषाध्यक्ष अतुल तिवारी,जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार,नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

 

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)