नैनीताल : रसायन विज्ञान विभाग की नैनीताल निवासी प्रोफेसर गीता तिवारी को टीचर ऑफ दी इयर पुरस्कार से किया गया सम्मानित। गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं।

नैनीताल : रसायन विज्ञान विभाग की नैनीताल निवासी प्रोफेसर गीता तिवारी को टीचर ऑफ दी इयर पुरस्कार से किया गया सम्मानित। गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं।

संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी कुमाऊँ विश्वविधालय रसायन विज्ञान विभाग की नैनीताल निवासी प्रोफेसर गीता तिवारी को टीचर ऑफ दी ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस अवसर अन्य क्षेत्रों से आये तमाम डॉक्टर एवं प्रोफेसर को भी प्रोफेसरगीता तिवारी के साथ साथ प्रमुख सचिव उत्तराखंड सरकार मीनाक्षी सुन्दरम , यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ,तथा उत्तराखंड तकनीक विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर तृप्ता ठाकुर ने यूकॉस्ट देहरादून के सेमिनार हॉल में सम्मानित किया। दिव्या हिमगिरि ,यूकॉस्ट , यूपीएस , ओएनजीसी द्वारा 7 वे देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल के समापन कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया । प्रोफेसर गीता तिवारी ने नेट ,गेट के साथ पंतनगर विश्वविधालय से पी एच डी पूर्ण की । तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान में प्रोफेसर है उनके 110 शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित है 2 टेक्स्ट बुक , 3 एडिटेड पुस्तके , 13 प्रोजेक्ट पूर्ण कर चुके है तथा 11 विद्यार्थी उनके निर्देशन में शोध कर चुके है ।प्रोफेसर गीता आई क्यू ए सी की अपर निदेशक रह चुकी है तथा वर्तमान में निदेशक प्लेसमेंट सेल डी एस बी परिसर है ।प्रोफेसर गीता ने विद्यार्थियों के लिए 389 वीडियो यू ट्यूब तैयार किए है जो पॉपुलर है। प्रोफेसर गीता तिवारी फैलो ऑफ लिनेन सोसाइटी लंदन है तथा उन्हें एक्सीलेंस इन रिसर्च अवार्ड ,यांग साइंटिस्ट अवार्ड ,वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड ,देवभूमि उत्कृष्ट शिक्षा सेवा अवार्ड ,मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध प्रकाशन पुरुस्कार मिल चुका है । इस अवसर पर पंतनगर नगर विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर कश्यप ,यूपीएस के कुलपति डॉक्टर सुनील राय ,डॉक्टर अजय सक्सेना , कुंवर राज अस्थाना ,डॉक्टर डी पी उनियाल , डॉक्टर पीयूष गोयल ,डॉक्टर नवीन जोशी , डॉक्टर ललित तिवारी ,दीपा पाठक , आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया। प्रोफेसर गीता तिवारी को पुरस्कृत किये जाने पर नैनीताल समेत तमाम लोगों ने बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)