ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
महिलाओं के सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने वाले अग्रणी ग्रुप”एक नई पहल”के 21 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,इस वर्ष हरतालिका तीज महोत्सव बेहद भव्य और आकर्षक अंदाज़ में आयोजित किया जा रहा है।यह शानदार आयोजन 20 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे से स्थानीय वाटिका रेस्टोरेंट,नर्मदापुरम में संपन्न होगा।
प्रेसवार्ता में दी गई आयोजनों की विस्तृत जानकारी।
महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वाटिका रेस्टोरेंट में एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति विवेक गौर एवं समस्त सदस्याओं ने संयुक्त रूप से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस बार का तीज महोत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक और अनूठा होने जा रहा है।
महोत्सव के मुख्य आकर्षण,सावन सुंदरी विशेष पुरस्कार।
इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण ग्रुप द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित “सावन सुंदरी” पुरस्कार होगा,जो महिलाओं की सहभागिता और उनके विशेष उत्साह को सम्मानित करने के लिए रखा गया है।
भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
तीज के पारंपरिक गीतों, नृत्यों और उल्लास से सजे इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां, और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रवेश एवं बुकिंग ।
आयोजन को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाए रखने के लिए सीमित टिकटें ही उपलब्ध कराई गई हैं।अब तक 80 टिकटें बुक की जा चुकी हैं।प्रति व्यक्ति एंट्री फीस 300 रुपये निर्धारित की गई है।नर्मदापुरम की महिलाओं के बीच इस उत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही एक नई पहल के सदस्यों ने भी पूरी तैयारी करली है।
कौन रहा मौजूद।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से आयोजनकर्ता एक नई पहल के सदस्य श्रीमती स्वाति विवेक गौर अध्यक्ष, राखी तिवारी उपाध्यक्ष, रीमा गौर उपाध्यक्ष,सौम्या राजपूत सचिव,एवं मीडिया प्रभारी नीतू उज्जैनिया,एवं संस्था की सदस्य उपस्थित रहीं।


