ताज ख़ान
इटारसी//
होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संगठन और समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता मनोज शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।सांसद श्री चौधरी ने उन्हें इटारसी के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।इस नियुक्ति से महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय तथा छात्र हितों के मुद्दों को प्रमुखता मिलने की उम्मीद है।श्री शर्मा की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की ख़बर मिलते ही स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं,अधिवक्ता साथियों और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

