ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय नर्मदापुरम के सिनेमा ऑपरेटर रविंद्र शर्मा 44 वर्ष की अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर 29 मई को सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत्ति अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रविंद्र शर्मा को भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त संचालक जनसंपर्क रश्मि देशमुख ने बताया कि श्री शर्मा ने अपने सौपे गए सभी शासकीय कर्तव्य का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन किया।शासकीय सेवा में रहते हुए उन्होंने अनेक शासकीय बैठक और दौरो का सफलतापूर्वक कवरेज किया।श्री शर्मा की पदस्थापन छतरपुर एवं सिहोर जनसंपर्क कार्यालय में भी रही थी।यहां भी उन्होंने शासकीय सेवाएं पूरी निष्ठा से निभाई।19 जुलाई 1982 को शासकीय सेवा में आए श्री शर्मा ने फोटोग्राफी के नए आयाम स्थापित किये उनके द्वारा खींचे गए फोटो की समय-समय पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं मंत्री गणों ने सराहना की।
सेवानिवृत्ति अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने शर्मा को पुष्प माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके साथ बिताए गए पलो का स्मरण किया।सेवानिवृत्ति की विदाई अवसर पर जनसंपर्क कर्मी सुश्री समीक्षा,सुनील संतोरे,संदेश दुबे,नितिन सरियाम एवं रविंद्र शर्मा के परिजन उपस्थित थे।

