आगामी विधानसभा में सत्ता कि चाबी आप के पास होगी,जीतेन्द्र सिंह तोमर,

ताज ख़ान
इटारसी//नर्मदापुरम,
रविवार को इटारसी में आम आदमी पार्टी का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।सम्मेलन में मुख्य रूप से दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं मध्यप्रदेश प्रभारी जीतेन्द्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश सह प्रभारी एवं पूर्व विधायक अखिलेश त्रिपाठी,मध्यप्रदेश सह प्रभारी एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी दिल्ली काउंसलर अनिल लाकड़ा,का प्रथम आगमन हुआ।इस दौरान शहर में विशाल रैली भी निकाली गई,जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में नर्मदापुरम जोन के समस्त जिलों के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।सम्मेलन में संगठन विस्तार,आगामी रणनीति, जनहित के मुद्दों एवं मध्यप्रदेश में पार्टी को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेंगे।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदेश प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी और निश्चित ही आगामी विधानसभा में जीत किसी की भी हो,लेकिन सत्ता कि चाबी आम आदमी पार्टी के पास ही होगी।सम्मेलन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया।

कौन रहा मौजूद।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर,दिल्ली सरकार पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी,मध्यप्रदेश सह प्रभारी नर्मदापुरम जोन अनिल लाकड़ा,प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति भगवत सिंह राजपूत,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जावेद खान,प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल जोन डॉक्टर रविकांत द्विवेदी,प्रदेश संगठन मंत्री एस पी सिंह चौहान मौजूद रहे,कार्यक्रम के समापन पर नर्मदापुरम ज़िला अध्यक्ष दीनदयाल (दीनू)यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

टिकट देंगे तो पार्टी के व्यक्ति को देंगे।

आप के पूर्व कानून मंत्री आप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आप पार्टी लड़ेंगी एम पी की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव इटारसी मे शक्ति प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने की घोषणा,टिकट देंगे तो पार्टी के व्यक्ति को देंगे,दूसरी पार्टी के नेता आएंगे तो उन्हें 6 महीने पहले आना पड़ेगा  और पार्टी में काम करना पड़ेगा तब जाकर उनको आम आदमी पार्टी टिकट देगी।इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के नियुक्ति पत्र भी कार्यकर्ताओं को दिए गए,सभा में बड़ी संख्या में प्रदेश और जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे,प्रदेश संयुक्त सचिव सर्वेश पाठक,प्रदेश संयुक्त सचिव अजय,प्रदेश संयुक्त सचिव विकास ढाका,प्रदेश संयुक्त सचिव योगेश साहू,प्रदेश संयुक्त सचिव यशवंत सिंह
मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय,जिला अध्यक्ष दीनू यादव,
महिला विंग जिला अध्यक्ष वर्षा कलोते,जिला सचिव कुलभूषण पाराशर,जिला सचिव कमलेश गढ़वाल,जिला सचिव प्रदीप मालवीय,जिला उपाध्यक्ष कासिम अली,जिला उपाध्यक्ष धनीराम गौर,महिला विंग संगठन मंत्री सरिता साहू,महिला संयुक्त सचिव नीतू यादव,महिला संयुक्त सचिव सुनीता यादु,

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)