नैनीताल ज्योलीकोट मार्ग के समीप पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग।कोई जनहानी नही हुई।

नैनीताल ज्योलीकोट मार्ग के समीप पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग।कोई जनहानी नही हुई।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल – नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल हल्द्वानी मार्ग ज्योलीकोट के समीप पटाखों से भरे एक ट्रक के में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अलबत्ता कोई जनहानि नही हुई। ट्रक से कूदकर चालक ने बचाई अपनी जान।
सड़क में पटाखों के धमाकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चालक ने किसी तरह ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पटाखों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योलीकोट के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने के साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची दमकल विभाग ने ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)