गाडरवारा में कल सजेगी सुरों और क्रिकेट की महफिल,,,, सचेत–परंपरा की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण

गाडरवारा में कल सजेगी सुरों और क्रिकेट की महफिल,,,, सचेत–परंपरा की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण

गाडरवारा। 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह , मंगलवार 17 नवंबर को शाम 7 बजे रुद्र मैदान, गाडरवारा में आयोजित होगा।
समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष म श्याम टेलर की मुख्य अतिथि के रूप से शामिल होंगे एव कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह होगे। इस भव्य आयोजन में देश की मशहूर संगीत जोड़ी सचेत–परंपरा अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से समां बांधेगी।
खिलाड़ियों के सम्मान, क्रिकेट के रोमांच और संगीत की शानदार महफिल से सजी इस शाम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति, गाडरवारा ने समस्त नगरवासियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
खेल का जुनून, संगीत का जादू और गाडरवारा का गौरव—आज की शाम होगी बेहद खास!

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)