नैनीताल : आल्माकोटेज मार्ग जो आपदा की भेंट चढ़ गया। जिसका अभी तक निर्माण कार्य सुचारू न होने पर शिष्टमंडल ने देहरादून अधिकारियों से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।

नैनीताल : आल्माकोटेज मार्ग जो आपदा की भेंट चढ़ गया। जिसका अभी तक निर्माण कार्य सुचारू न होने पर शिष्टमंडल ने देहरादून अधिकारियों से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।

संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी आल्माकोटेज के पास विगत एक वर्ष से अधिक का समय हो गया जो कि आपदा के दौरान भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जो अभी तक नही बन पाया है। इधर क्षेत्र वासियों ने हो हल्ला कर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किये जाने की बात भी कह डाली है। यहाँ बता दें पूर्व 2022 में भी यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसमें क्षेत्र वासियों ने नारा दिया था रोड नही तो वोट नहीं उस समय आनन फानन में सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया था और आवाजाही इस मार्ग से शुरू हो गई थी। विगत 2025 की आपदा में यह आल्माकोटेज मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द हो गई। फिर क्षेत्र वासियों ने मन बना डाला है अगर मार्ग निर्माण विधानसभा चुनाव से पहले शुरू नही होता है तो चुनाव के बहिष्कार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। स्नोव्यू वार्ड 5 के सभासद जितेंद्र कुमार पांडे जीनू ने लगातार आल्माकोटेज मार्ग के निर्माण के लिए प्रयास करते हुए आ रहे हैं। अभी देहरादून अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चन्द्र, एवं निदेशक यू एल एम एम सी शांतनु सरकार से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जिस पर अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है शीघ्र मार्ग निर्माण कार्य सुचारू रूप से कर दिया जायेगा। इससे पूर्व नगर पालिका सभासद जितेंद्र कुमार पांडे,जीनू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू,पूर्व नगर पालिका सभासद दीपक कुमार भोलू एवं अवकाश प्राप्त शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता खुशाल सिंह रावत ने कुमाऊँ आयुक्त मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत, क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है पर अभी तक कोई भी ठोस कार्यवाही अमल में नही लाई गई है। इसी क्रम में देहरादून भी अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र समस्या का निराकरण किया जायेगा अब यह देखना है कि कब तक आल्माकोटेज मार्ग का निर्माण सुचारू रूप से किया जायेगा। जबकि तमाम आला अधिकारी इस मार्ग का निरीक्षण कर चुके हैं। नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला मंचन के दौरान तो विधायक सरिता आर्या ने क्षेत्र वासियों को आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा धनराशि निर्माण कार्य हेतु मुहैया करा दी गई है। पर आज की डेट में धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ दिखाई दे रहा है। अगर अति शीघ्र आल्माकोटेज मार्ग जो कि स्नोव्यू, बिड़ला विद्या मंदिर, सैनिक स्कूल, राजकीय पोलटेक्निक स्कूल , निशान्त विद्या पीठ समेत तमाम मार्ग की आवाजाही के लिए इस मार्ग का सद्पयोग किया जाता है जिससे आजकल काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देहरादून अधिकारियों के आश्वासन से क्षेत्र वासियों को उम्मीद जगी हुई है। नगर पालिका परिषद के सभासद जितेंद्र कुमार पांडे जीनू के नेतृत्व में पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, पूर्व नगर पालिका सभासद दीपक कुमार भोलू व अवकाश प्राप्त शिक्षक सामाजिक कार्यकर्ता खुशाल सिंह रावत ने मिलकर ज्ञापन सौंपा और साथ ही वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी संज्ञान में है।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)