नर्मदापुरम में आज सजेगा प्रतिभाओं का मंच, मुस्लिम नव जवान कमेटी का भव्य सम्मान समारोह, कैबिनेट मंत्री डॉ.सनवर पटेल करेंगे शिरकत।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुस्लिम नव जवान कमेटी नर्मदापुरम के तत्वावधान में आज एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से स्थानीय साईं कृष्णा रिसोर्ट में शुरू होगा।इस प्रतिष्ठित आयोजन में क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियां मुख्य रूप से मौजूद रहेंगी।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एवं अतिथिगण।

1:मुख्य अतिथि:डॉ. सनवर पटेल (कैबिनेट मंत्री,म.प्र. वक्फ बोर्ड)

2:विशेष अतिथि:
सीताशरण शर्मा (विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष),पं. गिरजा शंकर शर्मा (पूर्व विधायक)
श्रीमती नीतू महेंद्र यादव (नगर पालिका अध्यक्ष, नर्मदापुरम),पीयूष शर्मा (अध्यक्ष, म.प्र. तैराकी संघ),भूपेंद्र चौकसे (जनपद अध्यक्ष),शहर क़ाज़ी नर्मदापुरम – अशफ़ाक साहब सहित शहर के तमाम प्रबुद्ध जन इकट्ठे होंगे।

100 से अधिक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित!

कमेटी के संरक्षक आमीन राईन ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।इस वर्ष भी शिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 100 से ज़्यादा होनहार विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

कमेटी की अपील!

मुस्लिम नव जवान कमेटी ने नगर और आसपास के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, अभिभावकों एवं सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस समारोह में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)