ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए पचमढ़ी नगर की कमान सादिक अली के हाथों में सौंपी है। सादिक अली को सर्वसम्मति से पचमढ़ी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद माहिर की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद अथर खान द्वारा की गई है।
प्रदेशभर में मजबूत हो रहा संगठन का आधार।
नियुक्ति की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद अथर खान ने बताया कि मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ नर्मदापुरम जिले में भी अपने जनाधार और संगठन को तेजी से मजबूत कर रही है।”परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज के विकास, उत्थान और कल्याण के लिए कार्य करना है।
संगठन का विस्तार।
मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद निरंतर समाज के उत्थान और देश की एकता और सौहार्द के लिए प्रयासरत है।इसी कड़ी में प्रत्येक ब्लॉक,तहसील और नगर स्तर पर ऊर्जावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन का विस्तार किया जा रहा है।”
मोहम्मद अथर खान, जिला अध्यक्ष (मुस्लिम विकास परिषद)नर्मदापुरम।
मिली बधाइयां,सादिक अली ने व्यक्त किया आभार।
सादिक अली को पचमढ़ी का नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें मुबारकबाद दी है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सादिक अली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और पचमढ़ी में समाज हितैषी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

