मां नर्मदा के पावन जल से होगा महा रुद्राभिषेक,काले महादेव मंदिर तक निकलेगी भव्य पदयात्रा।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति और मां नर्मदा की आस्था का अनुपम संगम एक बार फिर नर्मदापुरम में देखने को मिलेगा।महाकाल मित्र मंडल के तत्वावधान में 10 अगस्त 2026 को ऐतिहासिक श्रद्धालुओं की भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजन समिति ने जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों शिवभक्तों, मातृशक्ति,युवाओं एवं धर्मप्रेमियों से इस महाआयोजन में परिवार सहित शामिल होने का आग्रह किया है।

कब होगा शुभारंभ।

आयोजन समिति के अनुसार यात्रा का शुभारंभ 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे विवेकानंद घाट से होगा।यहां शिवभक्त विधि-विधान से मां नर्मदा का पवित्र जल कावड़ में भरेंगे और“बोल बम”, “हर-हर महादेव” तथा “जय श्री महाकाल”के गगनभेदी जयघोष के साथ पदयात्रा प्रारंभ करेंगे।

कहां कहां से निकलेगी यात्रा।

यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों नेहरू पार्क,सतरस्ता, इंदिरा चौक और फूलमाला चौराहा से होती हुई काले महादेव मंदिर पहुंचेगी।पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और शिव आराधना के साथ भक्तिमय वातावरण में लीन रहेंगे।

पवित्र जल से विशेष जलाभिषेक।

काले महादेव मंदिर पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पवित्र जल से विशेष जलाभिषेक एवं महा रुद्राभिषेक किया जाएगा।इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा।समिति ने बताया कि यात्रा में शामिल प्रत्येक श्रद्धालुओं के लिए जल, चिकित्सा,सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि यात्रा सुचारु और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।आयोजन समिति के राजेंद्र धाकड़ ने बताया कि यह कावड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता,सेवा और राष्ट्रभावना का प्रतीक बन चुकी है।पिछले दो वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस यात्रा में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और अब जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त इसमें शामिल होने पहुंचते हैं।

इन्होंने कहा।

यात्रा संयोजक सागर संतोरे एवं दिलीप मांझी ने बताया कि कावड़ यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव की आराधना के साथ समाज में एकता,सद्भाव और धार्मिक चेतना का संदेश देना है।उन्होंने सभी नगरवासियों,क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति,युवा साथियों और शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

समिति की अपील।

समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान धार्मिक मर्यादा बनाए रखें,अनुशासन का पालन करें तथा प्रशासन एवं स्वयंसेवकों के निर्देशों का सहयोग करें।सावन के पावन अवसर पर आयोजित यह कावड़ यात्रा नर्मदापुरम में आस्था,भक्ति और सामाजिक एकता का भव्य उत्सव बनेगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस महाआयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)