ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
हैहय वंशीय क्षत्रिय ताम्रकार (कसेरा) समाज के हाल ही में संपन्न हुए प्रांतीय चुनावों और मनोनयन के बाद,नए पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश बैठक 26 जुलाई 2026 को सतना में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।इस प्रांतीय चुनाव में समाज के प्रबुद्ध एवं सक्रिय डॉ.अतुल सेठा को निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं,भोपाल के धर्मेंद्र पैगवार को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
नर्मदापुरम जिले को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां।
संगठन को धरातल पर मजबूत करने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से नर्मदापुरम जिले से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं:श्रीमती कीर्ति वर्मा माखननगर(नर्मदापुरम) जिला अध्यक्ष मनोनीत।प्रवीर नायक (नर्मदापुरम)प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत,श्रीमती संगीता वर्मा (नर्मदापुरम),जिला महासचिव मनोनीत।
सतना में शपथ ग्रहण, स्वजातीय बंधुओं ने दी बधाइयां।
सतना में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को समाज की निरंतर प्रगति,एकता और जनकल्याण के संकल्प के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।डॉ.अतुल सेठा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने तथा नर्मदापुरम जिले के अन्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रांतीय व जिला स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से संपूर्ण नर्मदापुरम जिले के स्वजातीय बंधुओं एवं नगरवासियों में अपार हर्ष का माहौल है।
सभी नवनिर्वाचित व मनोनीत पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

