ताज ख़ान
इटारसी//
शहर के पुरानी इटारसी क्षेत्र में संकल्प सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव (15,16 एवं 17 अक्टूबर)अपार जनसैलाब और अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ।इस भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन में पूरे शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।माता रानी की भक्ति में लीन प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया की खनक पर ऐसा समां बांधा कि संपूर्ण परिसर उत्सवमयी और दिव्य ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
श्री गजानन साउंड & लाइट्स की दिव्य प्रस्तुति ने बांधा समां।
महोत्सव को संगीतमय और ऊर्जावान बनाने में शहर की प्रतिष्ठित फर्म ‘श्री गजानन साउंड & लाइट्स’ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही।आयोजन स्थल पर उनके विश्वस्तरीय एवं सुमधुर साउंड सिस्टम की गूंज और अत्याधुनिक डिज़ाइनर लाइट्स के तालमेल ने पांडाल की छटा में चार चांद लगा दिए।आकर्षक प्रकाशपुंज और कर्णप्रिय भक्ति संगीत के बीच महिलाओं,युवाओं और बच्चों ने देर रात तक बिना किसी व्यवधान के गरबा रास का भरपूर आनंद उठाया।
अद्भुत और मधुर ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए मिला सम्मानित!
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तुषार सपकाल एवं टीम का गरिमामय अभिनंदन आयोजन के भव्य समापन समारोह के अवसर पर हुआ,मंच से श्री गजानन साउंड & लाइट्स की तकनीकी दक्षता और समर्पण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। संकल्प सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा,श्री गजानन साउंड & लाइट्स के संचालक तुषार सपकाल एवं उनकी पूरी तकनीकी व प्रबंधन टीम को उनकी उत्कृष्ट,निर्विघ्न एवं बेमिसाल सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न,सम्मान पत्र भेंट कर मंच से विशेष रूप से अलंकृत एवं सम्मानित किया गया।
समिति के सदस्यों ने सराहा !
समिति के पदाधिकारियों ने कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा”श्री गजानन साउंड की उच्चस्तरीय व्यवस्था और समर्पण के बिना इस महोत्सव की दिव्यता अधूरी रहती।” समिति ने पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।
सांस्कृतिक एकता और सौहार्द का दिया संदेश!
तीन दिवसीय इस भव्य गरबा महोत्सव ने पुरानी इटारसी में उत्साह,उमंग, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का एक सुंदर एवं अमिट संदेश दिया। आयोजन में शहरवासियों की विशाल सहभागिता और अपार जनसमर्थन ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।

