ताज ख़ान
इटारसी//
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नर्मदापुरम जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।इसमें वरिष्ठ युवा नेता दिनेश मेहतो को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शीर्ष नेतृत्व की सहमति से मिली जिम्मेदारी।
श्री मेहतो की यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार,शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्रीय सांसद,भाजपा जिलाध्यक्ष नर्मदापुरम तथा जिले के चारों विधायकों की अनुशंसा पर की गई है।वे सिवनी-मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा के करीबी माने जाते हैं।
संगठन में लंबा अनुभव बना आधार।
दिनेश मेहतो संगठन के सबसे पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं।उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सरताज सिंह एवं वर्तमान विधायक प्रेमशंकर वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव है। पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक तजुर्बे को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी इस नियुक्ति से जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामजीवन साध द्वारा उन पर भरोसा जताए जाने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
दी बधाई और शुभकामनाएं।
उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा केसला मंडल प्रभारी ज्योति चोरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरदा जिला प्रभारी अशोक साहू, रितेश जैन,पंकज चोरे, रामसेवक रावत,अश्वनी चौधरी,अर्चना मेहतो, राजेंद्र साध,विवेक साध, ऋषिकांत पटवा,सीमा कासदे,प्रमेश मालवीय, रामकिशोर साध,सुशील बरखड़े,गंगाराम कलमे, अजय साहू,गणेश पगारे, सुनील नागले,चंद्रकांत चोरे,प्रशांत चावड़ा,अमित चौधरी,तासू चौधरी,धीरज यादव और यश पवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

