पिपरिया में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
पिपरिया ब्लॉक में धरती आबा एवं महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर जेल रोड,पचमढ़ी रोड स्थित बजरंग टेंट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं,मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी के स्मरण एवं श्रद्धांजलि के साथ हुआ।इस दौरान बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं,जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

जीवन,संघर्ष,बलिदान।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन,संघर्ष,बलिदान और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक आंदोलन पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें स्वाभिमान, साहस,सामाजिक एकता और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाजहित और सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

कौन कौन रहा मौजूद।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरान शाह दीवान ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष परते,विनोद राज,बाबूलाल राज,भाई जी ठाकुर,विजय सिंह ठाकुर एवं साहब सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।मंच संचालन अतुल वाड़ीवा (अतुल ठाकुर) एवं पंचम सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी रतन सिंह उइके,नीतिराज सिंह ठाकुर,कमलेश परते (जनपद सदस्य प्रतिनिधि),गोविंद भाई,वीरेंद्र काकोड़िया, वीरेंद्र मरस्कोले,विक्रांत मरस्कोले,मोंटी उइके,ताराचंद ठाकुर, बालकराम ठाकुर,विमलेश ठाकुर,मलखान तुमराम, अशोक धुर्वे,राहुल उइके, राम सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर,अरविंद बटका, नारायण ठाकुर,दीपक ठाकुर,आनंद बटका,लखन उइके एवं बबलू धुर्वे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्यवस्थापक।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नीतिराज सिंह ठाकुर द्वारा निभाई गई।अंत में युवा नेता एवं समाजसेवी अतुल वाड़ीवा (अतुल ठाकुर) ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, जागरूकता और संगठन की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। उपस्थितजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)