ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
नर्मदापुरम ज़िले में कार्य कर रही पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड(वेलोसिटी माइनिंग)रेत कंपनी निरंतर क्षेत्र के लिए अलग अलग माध्यमों के द्वारा समाज सेवा के क्यों को अंजाम दे रही हैं। इसी तारतम्य में पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण,स्वच्छता अभियान,जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड(वेलोसिटी माइनिंग)रेत कंपनी नर्मदापुरम द्वारा आयोजित किया गया।
कहां कहां चलाया अभियान।
कार्यक्रम की शुरुवात बांद्राभान रोड दिवस बसेरा, धानाबढ़ रोड रायपुर ग्राम,शासकीय विद्यालय, जासलपुर,प्राथमिक विद्यालय निमसाडिया, शासकीय विद्यालय ग्राम मेहरागांव,
कंपनी का लक्ष्य।
रेत कंपनी द्वारा नर्मदापुरम जिले मे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को खास तरीके से मनाने के लिए कंपनी ने 1000 सदाबहार, फलदार पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था।यह कदम आसपास के क्षेत्रों को हरा भरा बनाने ओर पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश से उठाया गया है।पिछले वर्ष भी कंपनी द्वारा कुलामड़ी रोड पर स्वछता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिले मे 1000 फलदार पौधे लगाए थे,जिसमे पोधो के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए थे। जिससे वृक्षों का रखरखाव भी सही तरीके से हो पाए यह भी ध्यान रखा गया है।
कौनसे पेड़ लगाए गए हैं।
अभियान के अंतर्गत अमरूद,आम,जामुन, नीम,पीपल,अशोक, आंवला,गुलमोहर,करंज, बादाम,सप्तकर्णी के पौधे मुख्यतः लगाए गए हैं।
कौन हुआ शामिल।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश तिवारी, जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम,मध्यप्रदेश माइनिंग कोरपोरेशन के पधाधिकारी गोपाल सिंह,रायपुर सरपंच सनी मिश्रा,जासलपुर सरपंच प्रतिनिधि दीपक मेहरा,निमसाड़िया सरपंच बलवंत पटेल,मेहरागांव सरपंच कोदूराम ओर कंपनी के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।
किसने क्या कहा।
खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है। वृक्षारोपण से पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने,जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कंपनी का संकल्प।
रेत कंपनी ठेकेदार प्रतिनिधि मुकेश तिवारी ने बताया कि अभी तो यह शुरुवात है,बारिश के मौसम के पहले तक नियमित रूप से अलग अलग जगह पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाता रहेगा। जिले मे समय समय पर कंपनी के द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते रहे है,जो निरंतर चलते रहेंगे।

