ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सुन्नी मुस्लिम कज़ियात वेलफेयर कमेटी मध्यप्रदेश द्वारा कज़ियात कमेटी का प्रदेश में विस्तार करते हुए सुन्नी मुस्लिम कज़ियात वेलफेयर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारे साहब (सदस्य, मध्यप्रदेश राज्य सर्व शिक्षा अभियान मिशन समिति) की अनुशंसा एवं कमेटी के प्रदेश विधिक सलाहकार तकमील नासिर (अधिवक्ता, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय) की सहमति से एवं अध्यक्ष काज़ी सैयद अनस अली चिश्ती द्वारा ज़िला नर्मदापुरम की ज़िला कार्यकारणी का गठन किया गया है।नर्मदापुरम की 11 सदस्यीय ज़िला कार्यकारणी में सैयद अमजद हुसैन (सोहागपुर) अध्यक्ष,सलीम खान (नर्मदापुरम) उपाध्यक्ष, जुनैद ताजी (नर्मदापुरम) सचिव,सादिक खान (सोहागपुर) सह सचिव, अय्यूब अहमद खान (सोहागपुर) कोषाध्यक्ष, शाहरुख खान(नर्मदापुरम) सदस्य,शेख समीर (पिपरिया)सदस्य,नईम अहमद कुरैशी (सिवनी मालवा) सदस्य,ज़फर उल्ला खान(इटारसी) सदस्य, जाविद खान (शोभापुर) सदस्य एवं मो.अय्यूब खान (सोहागपुर) को सदस्य नियुक्त किया गया है।सुन्नी मुस्लिम कज़ियात कमेटी नर्मदापुरम की इस नियुक्ति पर कज़ियात कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारे साहब ने कहा की कमेटी के कार्यक्षेत्र को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में क्रियान्वित करने के साथ-साथ मुस्लिम समाज के कज़ियात से संबंधित कार्यों के लिये ज़िला स्तर पर भी प्रदेश से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान शीघ्र हो पाएगा।नर्मदापुरम ज़िला कमेटी मनोनीत किये जाने पर तनज़ील ईशान, आरिफ खान,हसन शिकोही,हाफिज खान, रिजवान एहमद,समीर शाह, नसीम कुरैशी,डॉ. खालिद खान,सैयद जीशान अली, अल्तमश परवेज,खादिम अनवर बैग,सैयद अशरफ अली,अमीन अली,गुलाम अली रब्बानी,सिराज खान, हाशिम अली,तशकील फारान आदि ने बधाई प्रेषित की।

