ताज ख़ान
इटारसी//
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद, इटारसी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए शहर में सघन पौधारोपण अभियान चलाया। परिषद ने न सिर्फ संकल्प लिया, बल्कि उसे जमीन पर उतारकर मिसाल भी पेश की।परिषद ने मोहम्मदी व खेड़ा कब्रिस्तान समेत शहर के कई हिस्सों में रोपे पौधे,जिला अध्यक्ष हाजी अथर खान बोले आने वाली नस्लों के लिए शुद्ध हवा हमारी जिम्मेदारी है।जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर खान के नेतृत्व में परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मोहम्मदी कब्रिस्तान, खेड़ा कब्रिस्तान समेत नगर के अन्य स्थानों पर छायादार और फलदार पौधे रोपे। पौधारोपण के साथ ही सभी सदस्यों ने पर्यावरण को बचाने और वायु को शुद्ध रखने की शपथ ली।
“हर खुशी पर एक पौधा” — परिषद का अनूठा संकल्प।_
इस मौके पर हाजी अथर खान ने परिषद का एक बड़ा संकल्प सबके सामने रखा। उन्होंने कहा, “आज से मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद का हर सदस्य यह संकल्प लेता है कि परिवार और परिषद में किसी भी खुशी के मौके — जन्मदिन, शादी, तरक्की — पर नगर में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएगा। हमारा मकसद सिर्फ पौधे लगाना नहीं,बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना भी है। पर्यावरण को बचाना हमारी आने वाली नस्लों के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा।”इस अभियान का की शुरुवात करते हुए इटारसी नगर सहसचिव शेख इमरान का जन्मदिन भी पौधा रोपण कर मनाया गया, और ये संकल्प लिया कि अब से परिषद के सदस्यों पदाधिकारीयों का जन्मदिन इसी तरह पौधा रोपड़ कर मनाया जाएगा।
इन्होंने कहा।
ज़िला उपाध्यक्ष इमाम शाह ने कहा पौधारोपण अभियान एक निस्वार्थ और प्रकृति के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने का माध्यम है,वृक्षारोपण हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
इन्होंने कहा।
नगर अध्यक्ष शेख़ रमजान ने कहा ये संकल्प मानव जाति के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
ये रहे मौजूद।
इमाम शाह, शेख शकील, आमिर खान, इमरान खान, शेख इमरान, शेख रमजान, बाबू भाई, शेख साबिर, बोल्डर भाई, मजीद खान समेत परिषद के तमाम पदाधिकारी और सदस्य बढ़-चढ़कर शामिल हुए। सभी ने पौधों की सुरक्षा और नियमित सिंचाई की जिम्मेदारी भी ली।
क्यों है ये खबर खास?
1. संकल्प से एक्शन तक*: सिर्फ दिवस मनाने की रस्म नहीं, बल्कि “हर खुशी पर एक पौधा” जैसा स्थायी संकल्प।
2. सामाजिक समरसता*: कब्रिस्तान जैसे स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण को धर्म से ऊपर रखने का संदेश।
3. जवाबदेही: पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की गई।
परिषद की इस पहल की शहर में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर हर संगठन ऐसा संकल्प ले ले तो इटारसी को हरा-भरा होने से कोई नहीं रोक सकता।

