नैनीताल :नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में हुआ रामलीला का मंचन।हर किसी की पीड़ा को हरने वाले हैं भगवान श्री राम।डॉक्टर ललित तिवारी।

नैनीताल :नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में हुआ रामलीला का मंचन।हर किसी की पीड़ा को हरने वाले हैं भगवान श्री राम।डॉक्टर ललित तिवारी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास इन दिनों रामलीला मंचन की धूम मची हुई है।इसी क्रम में नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा , श्री राम सेवक सभा, आदर्श कमेटी सूखाताल, व तल्लीताल रामलीला समिति मे भी रामलीला आयोजित की जा रही है। गत दिवस मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि के चलते नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में रामलीला मंचन न हो सका। इसलिए अब निरंतर हर जगह रामलीला की जा रही है।
यहाँ शेर का डांडा रामलीला समिती में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटनडीएसबी परिसर के विभागाध्यक्ष डॉक्टर ललित तिवारी, प्रो. गीता तिवारी, नगर पालिका सभासद जितेंद्र पांडेय जीनू, एवं पूरी नगर पालिका सभासद दीपक कुमार भोलू द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर एवं भगवान श्री राम दरवार के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस मौके
समिति के वरिष्ठ सदस्य कैलाश चंद्र जोशी द्वारा बैज अलंकरण कर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। वहीं, समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत एवं सचिव पूरन चंद्र पांडेय द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर ललित तिवारी ने कहा श्री राम भारतीय संस्कृति के परिचायक है । श्री राम भारतीय की आत्मा है हर विपदा को हरने वाले है श्री राम । भगवान राम से सभी प्राणीमात्र को आशीर्वाद देने की प्रार्थना की गई ।

रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह से लेकर ताड़िका वध तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं धर्म की महत्ता को दर्शाया।इस आयोजन के माध्यम से समिति ने क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में धार्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास किया
जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हुआ । इस मौके पर प्रकाश चंदोला, बीरेंद्र जोशी,संतोष पंत, उर्बादत जोशी, कंचन चंदोला, शेखर जोशी, गणेश लोहनी, इंद्र सिंह रावत, दीपक जोशी, हिम्मत सिंह, ललित मोहन पांडेय, दीपक पांडे,उमेशसनवाल,कमल बिष्ट, विनोद सनवाल, उर्बा दत्त जोशी, महावीर सिंह बिष्ट, गोरव जोशी, नीरज बिष्ट, बीजी बाबा, पंकज वर्मा, महेश बोरा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)