ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
सिटी पुलिस नर्मदापुरम को मंगलवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ।पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए।जांच में पता चला कि मृतक मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता था।इस संबंध में थाना प्रभारी द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता कामरान अली और जुनैद ताजी को दूरभाष पर सूचना दी गई।सूचना मिलते ही कामरान अली एवं सुन्नी मुस्लिम क़ज़ियात कमेटी के जिला सचिव मोहम्मद जुनैद ताजी,जिला अस्पताल स्थित शवगृह पहुंचे।दोनों ने शव की तस्दीक कर पुष्टि की कि मृतक मुस्लिम है।काफी प्रयासों के बावजूद मृतक के किसी रिश्तेदार अथवा परिचित से संपर्क स्थापित नहीं हो सका।स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा,नियमानुसार अंजुमन कमेटी को शव सौंप दिया गया,ताकि मुस्लिम रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जा सके।
तत्पश्चात पुलिस की उपस्थिति में नर्मदापुरम कब्रिस्तान में इस्लामिक तरीके से गुस्ल कराया गया।हाफिज असलम भारती द्वारा जनाज़े की नमाज़ अदा कराई गई।इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया।ज्ञात हो नर्मदापुरम मुस्लिम नौजवानों द्वारा समय समय पर इस तरीके की जनसेवा का निर्वाहन किया जाता रहा है।कज़ियत कमेटी के जुनैद ताजी ने बताया कि हमें जब भी मौक़ा मिलता है पूरा समाज हमारे साथ एकजुटता से खड़ा हो जाता है,हमारे लिए किसी धर्म विशेष की सीमा नहीं है हमारे साथी जन सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
कौन कौन रहा मौजूद।
इस अवसर पर रिजवान
कुरैशी,सौरभ गौहर,कादर पठान,परवेज भाई,डॉ. खालिद खान, रुवेज़ पठान, शालिम अली,फ़ैज़ल सिद्दीकी,इस्लाम बैग,फ़ज़ल खान,सहित निस्बत-ए-क़ौम ग्रुप नर्मदापुरम के सदस्य उपस्थित रहे।
विशेष।
पुलिस और समाज के समन्वय से निभाई गई सामाजिक जिम्मेदारी।शहर में इस मानवीय कार्य की सराहना हो रही है।

