अधूरी सड़क पर पूरा गुस्सा स्टेशन यार्ड रोड का काम बंद,आज’धरना किंग’ गजानन तिवारी का शंखनाद।

ताज खान
इटारसी//
इटारसी स्टेशन यार्ड रोड का निर्माण कार्य अचानक बंद होने से क्षेत्र में जन आक्रोश भड़क गया है।ठेकेदार द्वारा सड़क पर बिछाया गया लोहे का जाल काटकर ले जाया जा रहा है,जबकि रेलवे के अधिकारी बजट खत्म होने का हवाला दे रहे हैं।

रेल्वे ने कहा।

मामले में रेलवे के सहायक अभियंता (AEN) का कहना है,”अभी इतना ही बजट स्वीकृत था।आगे बजट मिलने पर शेष कार्य कराया जाएगा।” वहीं ठेकेदार का बयान इससे अलग है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है।स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि जब काम अधूरा ही छोड़ना था तो सड़क खोदकर परेशानी क्यों बढ़ाई गई।

धरना किंग’ ने दी आंदोलन की चेतावनी/

जनता की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने मोर्चा खोल दिया है। तिवारी को उनके आक्रामक प्रदर्शनों के कारण ‘धरना किंग’ के नाम से जाना जाता है।गजानन तिवारी ने कहा,”जनता की हर लड़ाई में हम साथ खड़े हैं।रेलवे और ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी।यदि शीघ्र काम दोबारा शुरू नहीं हुआ तो अधिकारी और ठेकेदार को जवाबदेह बनाना पड़ेगा।”

आज शाम 5 बजे विरोध प्रदर्शन।

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने आज शाम 5:00 बजे कंचन होटल के पास विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। तिवारी ने कहा, “आज से शंखनाद शुरू। जब तक सड़क नहीं बनेगी, हम चुप नहीं बैठेंगे।” प्रदर्शन में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अधूरी खुदी सड़क से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बरसात से पहले काम पूरा न हुआ तो हालात और बिगड़ेंगे। अब सबकी नजर रेलवे के अगले कदम और शाम के प्रदर्शन पर टिकी है।

जनता के 3 सवाल:
1. बिना पूरे बजट के काम शुरू क्यों?
2. लोहे का जाल कौन काट रहा है?
3. बरसात से पहले सड़क कौन बनाएगा?

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)