धर्म नहीं देखा दर्द देखा: फ्री डिस्पेंसरी चलाने वाले डॉ. अरशद व अंजुमन अध्यक्ष सम्मानित,म.प्र.मुस्लिम विकास परिषद ने किया सम्मान।

ताज ख़ान
इटारसी//
मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। इटारसी अंजुमन स्कूल परिसर में निःशुल्क डिस्पेंसरी का संचालन करने वाले डॉ. अरशद खान एवं विद्यालय के बेहतर प्रबंधन हेतु अंजुमन अध्यक्ष अयूब खान को सम्मान पत्र भेंट किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद माहिर ने कहा,”हमारा संगठन केवल मुस्लिम समाज तक सीमित नहीं है। हमारा मूल उद्देश्य सर्वधर्म सद्भावना और सबका साथ,सबका विकास है।डॉ. अरशद खान की फ्री डिस्पेंसरी से हर धर्म-मजहब के जरूरतमंदों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है।यह सच्ची इंसानियत की मिसाल है।

क्या है ख़ास।

“अंजुमन स्कूल स्थित फ्री डिस्पेंसरी में प्रति सप्ताह 40 से 50 मरीजों को निःशुल्क जांच एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। बड़ी बात ये है कि अब शहर के मुस्लिम समाज सेवियों द्वारा समय समय पर डिस्पेंसरी में दवाएं भी दी जा रही हैं, जिससे बीमारों को और भी सहायता मिलती है, और दिन ब दिन मरीजों की संख्या में भी इज़ाफ़ा हो रहा है।अयूब खान के नेतृत्व में विद्यालय का शैक्षणिक स्तर भी विगत वर्षों में उल्लेखनीय रूप से बेहतर हुआ है,इस निस्वार्थ समाज सेवा को और भी ऊर्जा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने अंजुमन संस्था को अपनी सेवाएं दे रही अध्यक्ष अय्यूब ख़ान और डॉक्टर अरशद ख़ान को सम्मानित किया है।सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष मोहम्मद अथर खान,जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह,नगर अध्यक्ष इटारसी शेख रमजान सहित जिला एवं नगर इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस मौके अन्य पदाधिकारीयों ने भी शिरकत की।

शेख तौसीफ (पत्रकार),इमरान खान,राजा भाई,मोहम्मद अमीर,शेख शकील,इमरान गोलंदाज,आबिद खान( सर),नदीम भाई,सोनू भाई,शेख मजीद,शेख हमीद,शेख साबिर,शेख जाबिर भाई,बोल्डर भाई,रकीब भाई,रफीक भाई,सैयद याकूब अली,शेख मोहसिन, इदरीस खान,इरफान खान,एहसान खान, सत्तार भाई,शेरू भाई, मोहसिन खान,आदि उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)