ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एडवोकेट अनस मिर्जा को नर्मदापुरम नगर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद माहिर के अनुमोदन तथा जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर खान एवं जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह की अनुशंसा पर की गई है।नवनियुक्त नगर अध्यक्ष एड. अनस मिर्जा पेशे से अधिवक्ता हैं और सामाजिक सरोकारों से लंबे समय से जुड़े रहे हैं।युवाओं में अच्छी पकड़ और कानूनी समझ के चलते संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
किसने क्या कहा।
जिला अध्यक्ष हाजी मो. अथर खान ने कहा,एड. अनस मिर्जा के नेतृत्व में नर्मदापुरम नगर में परिषद की गतिविधियां और तेज होंगी। शिक्षा,स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हम मजबूती से काम करेंगे।
संगठन में युवाओं को जोड़ना हमारी प्राथमिकता।
जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह ने बधाई देते हुए कहा, संगठन में युवाओं को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।अनस मिर्जा जैसे पढ़े-लिखे,ऊर्जावान साथी के आने से नर्मदा किनारे की आवाज भोपाल तक और बुलंदी से गूंजेगी।
सबका साथ, सबका विकास।
प्रदेश अध्यक्ष एड. मो. माहिर ने अपने संदेश में कहा,मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ‘सबका साथ,सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। नर्मदापुरम नगर इकाई अब और सक्रियता से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का काम करेगी।
नियुक्ति पर समस्त जिला व नगर पदाधिकारियों ने एड. अनस मिर्जा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। ज्ञात हो कि मुस्लिम विकास परिषद लगातार सामाजिक,शैक्षणिक और कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय है। इस मौक़े पर शेख शकील, इमरान खान (राजा), शेख इमरान, अरबाज़ खान,सईद खान, शाकिर शाह, अनवर खान, आदि मौजूद रहे।

