नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और भाईचारे का संगम म.प्र.मुस्लिम विकास परिषद और लीगल सेल ने हज से लौटे हाजियों का किया भव्य स्वागत।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
पवित्र हज यात्रा कर मक्का-मदीना से लौटे हज यात्रियों का नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद एवं ज़िला लीगल सेल के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर खान के और लीगल सेल ज़िला अध्यक्ष मीर ज़हीर खान के नेतृत्व एवं जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह की अगुवाई में इटारसी और होशंगाबाद नगर कमेटी के सैकड़ों सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने गुलाब के फूलों,हारों और “हज मुबारक” के नारों से स्टेशन को गुलजार कर दिया।

लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक।

ट्रेन के रुकते ही *“लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक”* की सदाओं के बीच हाजीयों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।परिषद की ओर से सभी हज यात्रियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके सफर की थकान मिटाई गई।

हमारे बुजुर्ग हमारी कौम का सरमाया हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर खान ने कहा,”हज यात्रा से लौटे हमारे बुजुर्ग हमारी कौम का सरमाया हैं।इनकी दुआओं से ही नर्मदापुरम में अमन-चैन और तरक्की कायम है।मुस्लिम विकास परिषद हमेशा समाज के हर नेक काम में आगे रहेगी।

वतन के लिए होती हैं दुआएं।

लीगल सेल ज़िला अध्यक्ष मीर ज़हीर ख़ान कहते हैं कि
ये वो लम्हा है जब हाजी अपने रब के क़रीब होते हैं यहां दुआएं कुबूल होती हैं, हाजी हमेशा अपने वतन हिंदुस्तान की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं करते हैं, इसलिए ये मुकद्दस सफ़र और भी कीमती हो जाता है।

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम।

जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह ने कहा,”नर्मदा मैया की इस धरती पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम है।आज का ये इस्तकबाल उसी भाईचारे का प्रतीक है।

भारत सरकार की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी।

हाजियों ने भारत सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर भारत सरकार को धन्यवाद प्रेषित किया, उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जो हाजियों के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं वो तारीफ़ के काबिल हैं, प्रत्येक भारतीय का हज के दौरान हमारी सरकार का भरपूर सहयोग मिला है।

कौन रहे मौजूद।

स्वागत में इटारसी नगर एवं नर्मदापुरम नगर के मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के सैकड़ों सदस्य और पदाधिकारी साथ ही लीगल सेल के ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट मीर ज़हीर खान,संगठन के हाजी मोहम्मद अथर खान,इमाम शाह,महासचिव शेख़ शकील,शेख इमरान,इमरान खान (राजा),अरबाज़ खान, शाकिर शाह,अनवर खान, राहुल वानखेड़े,सईद खान, शेख साबिर,आदि उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)