विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस द्वारा कल्पवृक्ष का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

ताज ख़ान
इटारसी//
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ कल्पवृक्ष का पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय ने कहा कि “वृक्ष हैं तो जीवन है।”आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आकर पौधे लगाने चाहिए और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना चाहिए।नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के “एक कार्यकर्ता – एक पौधा” अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएगा और उसके संरक्षण का भी दायित्व निभाएगा।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक संगठन या सरकार का नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।
जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि आज हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण मिलेगा।जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रेकरवार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का अवसर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरण फैलाने का संकल्प लेते हुए कहा कि “पेड़ हैं तो कल है” और हर नागरिक को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।इस अवसर पर,वरिष्ठ समाज सेवी आंनद पाण्डेय,अतुल तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष अनूप गाचले अनिल बस्तरवार,संतोष बामने मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)