ताज ख़ान
इटारसी//नर्मदापुरम
विगत देड माह से न्याय के लिए अफसरों से गुहार लगाने के बावजूद न्याय नहीं मिलने पर आदिवासी संगठनों ने एक जुट होकर ज़िला मुख्यालय नर्मदापुरम में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन का शंखनाद कर दिया है।शनिवार को आदिवासी संगठनों कि एक संयुक्त बैठक इटारसी तहसील के ग्राम पंचायत केसला के मुख्यालय में संपन्न हुई,जिसमें विगत डेढ़ माह से विशेष दर्जा प्राप्त क्षेत्र के गरीब आदीवासी कर्मचारियों को बंधक बनाने,अत्याचार एवं शारीरिक उत्पीड़न करने वाले वन विभाग के अधिकारीयों पर एफआईआर और बर्ख़ास्तगी को लेकर निर्णय लिया गया।कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में संयुक्त संगठन ने जिला मुख्यालय नर्मदापुरम में 19 मई को अनिश्चितकालीन धरना एवं आंदोलन करने का निर्णय लिया और रणनीति बनाई है।बैठक में मुख्य रूप से हमारा गाँव संगठन मध्यप्रदेश,जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस),मध्यप्रदेश, आदिवासी युवा संघ, आदिवासी कल्याण समिति, आदिवासी किसान संगठन, आदिवासी सेवा समिति, तिलक सिंदूर,राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना,आदिवासी विकास परिषद(छात्र प्रभाग),गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी मोजूद रहे ।

