नैनीताल : वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉक्टर ललित तिवारी को डीन एजुकेशन नियुक्त किए जाने पर शिक्षाविदों ने दी बधाई व शुभकामनाएं।

डॉक्टर ललित तिवारी अभी तक 50 हजार पौधे रोपण व 20 बार रक्तदान कर चुके हैं।
रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसबी कालेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर ललित तिवारी को शिक्षा शास्त्र का संकायाध्यक्ष डीन एजुकेशन नियुक्त किया गया है । उनकी नियुक्ति के आदेश कुलपति के अनुमोदन के बाद कुलसचिव ने जारी कर दिया है ।
डॉक्टर ललित तिवारी ने कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह बखूबी ढंग से निर्वाह करेंगे। उनकी नियुक्ति पत्र तमाम शिक्षाविदों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
डॉक्टर तिवारी के बारे में बताये तो उन्होंने निदेशक शोध , निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर , विशेष कार्य अधिकारी ओ एस डी , कॉर्डिनेटर इग्नू प्रोग्राम कॉर्डिनेटर इन एस एस ,डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर , आई पी आर कॉर्डिनेटर , कार्यक्रम अधिकारी एन एस एस रह चुके है ।
डॉक्टर तिवारी को उत्तराखंड रत्न ,टीचर ऑफ दी ईयर ,बेस्ट डायरेक्टर ,दो बार राष्ट्रीय सेवा योजना के लिए राज्यपाल के हाथों प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुके है । डॉ बी आर जैदी अवार्ड के साथ उन्हें उच्च शिक्षा में योगदान हेतु देव भूमि उत्कृष्टता पुरस्कार मिल चुका है । डॉक्टर तिवारी पिछले 16 वर्षों से प्रोफेसर है तथा 213 शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में पब्लिश हो चुके , 30 बुक चैप्टर के साथ उनकी 15 पुस्तके तथा 4 संपादित पुस्तके ,10 उत्तराखंड के संस्कृति की मैगजीन संपादित कर चुके है । उनके निर्देशन तथा सह निर्देशन में 50 विद्यार्थी पी एच डी तथा 2 शोधार्थी एम फिल कर चुके है । डॉ तिवारी फैलो ऑफ रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी लन्दन ,फैलो ऑफ लिनेन सोसाइटी लंदन ,फैलो ऑफ इंडियन बोटेनिकल सोसायटी है । 60 से ज्यादा इनवाइटेड लेक्चर तथा100 पॉपुलर आर्टिकल उनके प्रकाशित हो चुके है। जैव विविधता ,हिमालयी पर्यावरण एवं औषधीय पौधों के शोध के क्षेत्र में वो कार्यरत रहे है तथा अब तक 50 हजार पौधे लगाएं तथा 20 बार रक्त दान कर चुके है
