
मटकुली कांग्रेस ने उठाई लोकतंत्र बचाओ की आवाज: वोट चोरी और SIR में धांधली के विरोध में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला
*मटकुली।* कांग्रेस नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के आह्वान पर तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी,सह प्रभारी ऊषा नायडू जी,मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा श्री उमंग सिंघार एवं जिला कांग्रेस के प्रभारी श्री संजय शर्मा जी एवं नर्मदापुरम कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री शिवाकांत पांडे गुड्डन भैया,पिपरिया विधानसभा प्रभारी श्री राजीव पालीवाल जी के निर्देशानुसार उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मटकुली द्वारा लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया।
लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट होता है। जब उसी वोट पर संकट आता है तो जनता का जागरूक होना जरूरी हो जाता है।इसी जागरूकता का उदाहरण आज मटकुली हाट बाजार में देखने को मिला।उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मटकुली द्वारा SIR प्रक्रिया में हो रही कथित धांधली और वोट चोरी के विरोध में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। हाट बाजार के दिन बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।इस दौरान “SIR में धांधली बंद करो” और “वोट चोरी बंद करो” के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *उप ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार उईके एवं उपाध्यक्ष हीरालाल पाल* ने कहा कि SIR के नाम पर गरीब, आदिवासी और वंचित वर्ग के वोट काटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहा है। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की चोरी है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
वहीं *महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष संध्या शाह एवं मंडल अध्यक्ष हीरेश शर्मा* ने कहा कि मटकुली-पिपरिया क्षेत्र में महिलाओं और आदिवासी परिवारों के नाम बिना किसी सूचना के वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। SIR सर्वे के नाम पर बड़ी गड़बड़ी हो रही है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर इस वोट चोरी को बेनकाब करेगा और सड़क से लेकर चुनाव आयोग तक लड़ाई लड़ेगा।
*वरिष्ठ नेता दंगल सिंह पटेल एवं मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव* ने कहा कि बूथ स्तर पर जांच में यह सामने आया है कि कई जिंदा लोगों को मृत बताकर उनके वोट काट दिए गए हैं।यह लोकतंत्र की हत्या है।कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने वोट की रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ेगा।
यह प्रदर्शन केवल एक पुतला दहन नहीं था,बल्कि यह संदेश था कि हर मतदाता को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा। मटकुली कांग्रेस ने संकल्प लिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर श्रीमति गायत्री गिरी जिला सचिव,संध्या धुर्वे डोकरीखेड़ा, शिवनंदन रघुवंशी मंडलम अध्यक्ष, शिवकुमार शिब्बू पटेल मंडलम अध्यक्ष टडा, अरविन्द जायसवाल,नीलेश मालवीय,अंकित राय,विनोद कुमार उईके,महेन्द्र सिंह धुर्वे,सतीशकुमार बरकड़े,रामलाल पड़ोले,महेशकुमार उईके,मदनसिंह परते,राजेश कुमार कुडप्पा,रामभक्त रघुवंशी,कैलाश कुमार उईके,मनोज कुमार कलम, नेपाल सिंह धुर्वे, हेमराज धुर्वे, नंदलाल परतेती पनारी,राजू मेहरा और विश्राम कहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
