नैनीताल : माँ नैना देवी मंदिर में 16 अक्टूबर को सजेंगी संवरेगी माँ दुर्गा की मूर्ति देर शाम होगी पूजा अर्चना।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 70वें सर्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
मल्लीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर परिसर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
शक्तिफार्म से पहुंचे मूर्तिकार कानू सुंदर अपने सहयोगियों के साथ पिछले करीब 12 दिनों से प्रतिमा निर्माण में जुटे हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले सुतली, बांस और लकड़ी की मदद से ढांचा तैयार किया जाता है। इसके बाद इसी ढांचे पर मां दुर्गा की प्रतिमा का स्वरूप बनाया जाता है। अब प्रतिमा निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
नवरात्र के दौरान हर वर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
यहाँ बताते चलें पूर्व में माँ दुर्गा पूजा बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा मूर्ति बनाकर की जाती थी। जिसमें बंगाली समुदाय के लोग आकर माँ नैना देवी मंदिर में दुर्गा एवं सभी देवी देवताओं की मूर्ति का निर्माण करते थे और पूजा अर्चना कर डोला निकाल कर झील में मय मूर्ति के विसर्जन कर दिया करते थे। अब यह बीड़ा कुछ वर्षों से स्थानीय लोगों ने ले लिया है और हर वर्ष सर्वजनीन दुर्गा पूजा। समिती इसका आयोजन कर रहा है। इस वर्ष भी समिति की ओर से आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
