नैनीताल : रामलीला समितियों द्वारा निकाली गई राम बारात से पूरा शहर राममय हो गया।

नैनीताल : रामलीला समितियों द्वारा निकाली गई राम बारात से पूरा शहर राममय हो गया।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास जहां आजकल देर रात तक रामलीला मंचन का दौर जारी है ।वही श्री राम सेवक सभा, नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा, आदर्श रामलीला केमटी सूखाताल, व तल्लीताल रामलीला समितियों द्वारा राम बरात निकाली गई। जिससे पूरा नगर क्षेत्र राममय हो गया। पूरे शहर को विधुत लड़ियों से सजाया गया वही राम बारात के रथ को फूल मालाओं से व बिजली की आकर्षक लाइटों से सजाया गया। महिलाओं ने रंगीला पिछोड़ा आदि पहनकर नाच गाना गाते हुए राम,सीता लक्ष्मण की जयकारों से पूरा शहर को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान जमकर जगह जगह फूलों की वर्षा से भगवान श्री सीताराम, लक्ष्मण का स्वागत किया जा रहा था एवं तमाम स्थानों पर मिष्ठान आदि प्रसाद के रूप में वितरित किया जा रहा था। भगवान श्री राम, माता सीता एवं लक्ष्मण यहाँ भगवान बाल्मीकि के मंदिर भी गये जहां पूजा अर्चना की।
बारात में महिलाओं द्वारा शगुन के गीत भी गाये तथा बैंड बजे के साथ बारात निकली जिसमें महिलाएं पिछौड़ा पहन कर आई तथा सभी बारातियों को तिलक लगाए गए । श्री राम के भजन भी हुए ।
जय श्री राम से नैनीताल गूंज उठा ।
शहर में आतिशबाजी कर मिठाई बाटी गई तथा प्रसाद वितरण हुआ राम बारात में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल , दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, समेत तमाम महिलाओं ने जमकर श्री राम भजनों में नृत्य करने में मशगूल देखे गए। अलग अलग समितियों द्वारा अपने2 अपने क्षेत्रों में राम बरात निकाली जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया। इस दौरान हर जगह के रामलीला समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)