ताज ख़ान
इटारसी//
धर्मप्रिय श्रीमती श्यामा ओझा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे स्वर्गीय नाथूराम ओझा की धर्मपत्नी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दीपक ओझा एवं सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र ओझा की माताजी और अभिषेक ओझा एवं आस्तिक ओझा की दादी थीं।उनके निधन से परिवार,समाज और शहर में शोक की लहर छा गई।मंगलवार शाम 5 बजे नेहरूगंज स्थित निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई,जो गोकुल नगर (खेड़ा) स्थित शांतिधाम पहुंची। यहां उनके पुत्र पं. जितेंद्र ओझा ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी, अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

