ताज ख़ान
इटारसी।
आज इंदौर में राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इटारसी स्थित साहू लॉ चेंबर्स में देखा गया।इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट रमेश कुमार साहू एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना। कार्यक्रम में छात्रों एवं युवाओं से जुड़े विषयों पर राहुल गांधी द्वारा संवाद किया गया।लाइव प्रसारण के दौरान कार्यक्रम में रखे गए विचारों और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।जिसमें अनेक छात्रों व परिजनों ने अपनी बात रखी।

