नैनीताल : माँ नैना देवी मंदिर में श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव कार्यक्रम तहत विश्वशांति हेतु हवन यज्ञ किया गया।

नैनीताल : माँ नैना देवी मंदिर में श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव कार्यक्रम तहत विश्वशांति हेतु हवन यज्ञ किया गया। साथ मे दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन ताल चेनल द्वारा मेले का किया जा रहा है सीधा प्रसारण।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के माँ नैना देवी मंदिर में श्री नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वशांति हेतु हवन किया गया । साथ ही दुर्गा सप्तशती के पाठ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नैनीताल के व्यापार मंडल अध्यक्ष व ताल चेनल के मालिक मारुति नन्दन साह द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जो माँ नन्दा सुनन्दा मैया के दर्शन करने नैना देवी मंदिर नही जा सकता है वह सीधे अपने मोबाइल फोन, एवं टीवी के माध्यम से घर से ही पूरे दर्शन कर सकता है जो 24 घण्टे जारी है और लाइव चल रहा है। किसी भी कोने से मां के भक्त देख सकते हैं और दर्शन कर सकते हैं। चारों ओर श्री साह की भूरी भूरी प्रशंशा हो रही है।
मां नैना देवी मंदिर में हवन की अग्नि में प्रकृति उत्पाद समर्पित किए गए हवन कुंड में प्रज्वलित पवित्र अग्नि में घी, हवन सामग्री, फल, शहद और लकड़ी आदि पदार्थों को अर्पित करने की प्रक्रिया को आहुति देना कहते हैं जिससे मां की आराधना के साथ वातावरण को शुद्ध करना, सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करना और मानसिक शांति प्राप्त करने हेतु किया गया । पंडित भगवती प्रसाद जोशी तथा पंडित घनश्याम जोशी द्वारा पूर्ण की गई ।यजमान मे राकेश वर्मा ,रश्मि वर्मा ,नारायण लाल वर्मा ,हर्ष वर्धन ,कनिष्क भंडारी ,रेनू भंडारी ,पुष्प भंडारी ने हवन पूजन कर प्रार्थना की । मंदिर व्यवस्था में मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ तथा मंदिर व्यवस्था में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री जगदीश बवाड़ी, के अलावा पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी , डॉक्टर ललित तिवारी, कमलेश ढौंडियाल ,भीम सिंह कार्की , विमल चौधरी, आनन्द बिष्ट, कैलाश जोशी समेत तमाम लोग सहयोग कर रहे हैं।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)