1100 दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए नर्मदापुरम में हुआ भव्य दीपोत्सव।

ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नर्मदापुरम में भक्ति,उमंग और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।‘सेवा संकल्प अभियान’के अंतर्गत राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के निवास स्थित सांसद संवाद केंद्र ‘विराजेश्वर महागणपति’ पंडाल में एक भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

1100 दीपों से रोशन हुआ प्रांगण।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में 1100 दीपों का प्रज्वलन और भव्य दीपदान किया गया। इस दौरान पूरा प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से आत्मकल्याणकारी कामना की।इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने कार्यक्रम में और चार चांद लगा दिए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति।

इस जनोत्सव में कई कद्दावर नेता और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए।कार्यक्रम में
दर्शन सिंह चौधरी लोकसभा सांसद,डॉ. सीताशरण शर्मा विधायक, नर्मदापुरम,ठाकुर विजयपाल सिंह विधायक, सोहागपुर,श्रीमती प्रीति शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष,अखिलेश खंडेलवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,श्रीमती नीतू यादव नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम साथ ही जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव,पार्षद श्रीमती नैना सोनी,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)