ताज ख़ान
इटारसी//
बढ़ती गर्मी और धूप के तीखे तेवर से बचने के लिए रविशंकर शुक्ला मार्केट एवं जनता मार्केट पहली लाइन के व्यापारियों द्वारा आम नागरिकों एवं बाजार क्षेत्र में आई जनता के लिए शुद्ध ठंडा शरबत वितरण किया गया।जिसमें बड़ी मात्रा में लोगों ने शरबत पीकर ठंडक हासिल करी।इस नेक कार्य के लिए सभी व्यापारी बंधु एकजुट हुए और गर्मी के प्रकोप से राहत देने के उद्देश्य से आम जनता के लिए ठंडा ठंडा कूल कूल शरबत बांटा गया।

