नैनीताल : करवाचौथ के पावन पर्व पर जहां कार्यरत महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया ।उसी खुशी में महिलाओं द्वारा बाजारों से खरीददारी करते हुए।

नैनीताल : करवाचौथ के पावन पर्व पर जहां कार्यरत महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया ।उसी खुशी में महिलाओं द्वारा बाजारों से खरीददारी करते हुए।

ललित जोशी संवाददाता नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे उत्तराखंड में जहां करवा चौथ के पावन पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की कामकाजी महिलाओं को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर बड़ी राहत दी है।
वही अवकाश घोषित होने के बाद सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए निर्जला ब्रत रखती हैं और बाजारों से समान की खरीदारी करने में देखी जा सकती हैं।
इधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कल गुरुवार यानी 29 अक्टूबर 2026 को सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सभी शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इधर छुट्टी की घोषणा के बाद बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखे जाने वाले निर्जला व्रत को लेकर महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह है।
सरोवर नगरी नैनीताल की बाजार भी रंग-बिरंगी रोशनी और शृंगार के सामान से पट गए हैं। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
इस दिन महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। त्योहार को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। महिलाएं पूजा की तैयारी करने के साथ ही पारंपरिक परिधान और शृंगार भी करती हैं। अगर कहा जाए और देखा जाये तो किसी भी त्यौहार में अब कोई रौनक सी नहीं दिखाई देती है। बाजार सज कर तैयार है पर ग्राहकों की कमी देखी जा रही है।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)