ताज ख़ान
नर्मदापुरम//
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बतौर जन-प्रतिनिधि सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।इस अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रस्तावित ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’की तैयारियों को लेकर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की।
समीक्षा और कार्ययोजना।
नर्मदापुरम स्थित सांसद संवाद केंद्र कार्यालय में आयोजित इस बैठक में राज्यसभा सांसद ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) संजय कुमार जैन से कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
प्रभावी संचालन पर जोर।
सांसद ने आगामी आयोजनों की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर बेहद प्रभावी तरीके से संचालित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम की गतिविधियों को लेकर की जाने वाली प्रशासनिक और मैदानी तैयारियों की भी गहन समीक्षा की गई।
जिला संयोजक में राज्यसभा सांसद जिम्मेदारी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद माया नारोलिया को इस महत्वपूर्ण ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रमुख रूप से कौन रहा मौजूद।
बैठक में प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं,संजय कुमार जैन जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास,राहुल प्रधान जिलाध्यक्ष,अनुसूचित जनजाति मोर्चा,विकास नारोलिया सदस्य, दूरसंचार सलाहकार समिति,सचिन तोमर, अमित नायक, गोपी किशन जाट,योगेंद्र सोलंककी,धर्मेंद्र जाट सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महत्वपूर्ण।
सितंबर से शुरू होने वाला ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को सीधे जनता के आंगन तक पहुंचाने और जन-कल्याणकारी पहलों को गति देने के लिए एक अहम मंच साबित होगा।

