नैनीताल : 14 स्थानों में दैवीय आपदा के दौरान आयी परेशानियों को किस तरह हल किया जा सकता है यह मार्कड्रिल द्वारा दिखाया गया।

नैनीताल : 14 स्थानों में दैवीय आपदा के दौरान आयी परेशानियों को किस तरह हल किया जा सकता है यह मार्कड्रिल द्वारा दिखाया गया।

संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी के बीड़ी पांडे अस्पताल के अलावा तमाम 14 स्थानों में आपदा के दौरान कही भूकंप तो कही आगजनी, अफरा तफरी , रास्ता बंद हो जाये तो आदि तमान अड़चनों को दूर करने के लिए नैनीताल जिले में मेगा मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी, पुलिस-एनडीआरएफ-एसडीआरएफ समेत तमाम विभाग अलर्ट मोड पर नजर आया और त्वरित गति से हर स्थानों में पहुंच कर लोगों को बचाने का काम किया।
भूकंप आए तो कौन संभालेगा मोर्चा, आग भड़के तो कितनी तेजी से पहुंचेगी मदद और सुरंग में लोग फंस जाएं तो बचाव का रास्ता कितनी जल्दी खुलेगा?
ऐसी ही आपात स्थितियों की परीक्षा लेने के लिए नैनीताल जिले में 14 स्थानों पर एक साथ आपदा का कृत्रिम माहौल खड़ा कर दिया गया। कहीं भूकंप की तबाही, कहीं आग का तांडव, कहीं जहरीले रसायनों का रिसाव तो कहीं भगदड़ का संकट—एक साथ कई मोर्चों पर राहत और बचाव दलों को उतारकर सरकारी मशीनरी की तैयारी परखी गई।
मॉक ड्रिल के तहत नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल में भूकंप, रामनगर के रामदत्त जोशी जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग और हल्द्वानी के वॉक-वे मॉल में भूकंप के बाद अफरा-तफरी व अग्निकांड का परिदृश्य तैयार किया गया। जमरानी बांध स्थल पर सुरंग में चट्टान टूटने और जलभराव की स्थिति बनाई गई, जबकि लालकुआं की पेपर मिल में रासायनिक पदार्थों के रिसाव तथा कैंचीधाम मंदिर परिसर में भगदड़ से निपटने का अभ्यास कराया गया।

कालाढूंगी, कसियालेख, गरगड़ी, खैरना, नथुवाखान, भवाली, रामनगर और हल्द्वानी के विभिन्न राजकीय व निजी इंटर कॉलेजों में भी भूकंप के बाद अफरा-तफरी की स्थिति का अभ्यास किया गया। संबंधित उपजिलाधिकारियों और तहसील स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) टीमों के नेतृत्व में अभियान चलाए गए। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, परिवहन और नगर निकायों की टीमें राहत कार्य में जुटीं।
अभ्यास में मलबे या दुर्घटनास्थलों से लोगों को निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, अस्पताल पहुंचाने, संसाधनों की उपलब्धता और विभागों के बीच तालमेल की गति परखी गई। आपदा के दौरान महज आदेश जारी करना नहीं, बल्कि समय पर मौके तक पहुंचना और एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाना सबसे बड़ी चुनौती होती है।
मॉक ड्रिल की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी निगरानी की गई। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि अभ्यास के दौरान दिखाई देने वाली घटनाओं को वास्तविक आपदा समझकर अफवाह न फैलाएं।आपदा का यह अभ्यास महज दिखावा नहीं, तैयारियों का आईना है—असली संकट में कागजी दावों से नहीं, मौके पर पहुंचने वाली मदद और बचाव की रफ्तार से ही जिंदगी बचती है।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)