नैनीताल : यही है भविष्य के कर्णदार।मुख्यमंत्री धामी। छोटी सी स्कूली छात्रा के सिर पर हाथ रख कर दिया मुख्यमंत्री ने अपना आशीर्वाद।

नैनीताल : यही है भविष्य के कर्णदार।मुख्यमंत्री धामी। छोटी सी स्कूली छात्रा के सिर पर हाथ रख कर दिया मुख्यमंत्री ने अपना आशीर्वाद।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आये कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूल के छात्र छात्राओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यही भविष्य के कर्णदार हैं। इनमें से ही कोई भारत माता की सेवा करेगा तो कोई राजनीति में जायेगा। तो कोई अधिकारी होगा जो देश प्रदेश की बागडोर को संभालेगा। मुख्यमंत्री ने कहा नई पीढ़ी की सोच, सपनों और आकांक्षाओं से रुबरु होना एक सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने यह भी कहा छात्र छात्राओं से मिलने का अवसर सुखद और आत्मीय रहा। बच्चों के चेहरों पर उत्साह, अपनी जिज्ञासाओं और विचारों को व्यक्त करने के अंदाज में उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई देती है ।सभी स्कूलों के बच्चे काफी खुश दिखाई दे रहे थे। एक छोटी सी स्कूल की बच्ची ने मुख्यमंत्री से ऐसी बात कही जिससे मुख्यमंत्री धामी काफी प्रशन्न नजर आये और उसके सर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया वैसे तो मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद देकर उन सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा भारत माता की जय, व बन्दे मातरम के नारों से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)