नैनीताल : माँ दुर्गा मैया एवं तमाम देवी देवताओं का डोला बड़ी धूमधाम से निकाला गया ।नगर परिक्रमा करने के बाद नैनी झील में समस्त मूर्तियों का किया गया विसर्जन।

नैनीताल : माँ दुर्गा मैया एवं तमाम देवी देवताओं का डोला बड़ी धूमधाम से निकाला गया ।नगर परिक्रमा करने के बाद नैनी झील में समस्त मूर्तियों का किया गया विसर्जन।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित नव दुर्गा पूजा महोत्सव में दशमी के दिन विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए जिसके बाद मां दुर्गा समेत तमाम देवी देवताओं का डोला नयना देवी मंदिर से नगर परिक्रमा के लिए निकाला गया।
प्रातःकाल मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती ने महादशमी पूजन किया। जिसके बाद दर्पण विर्सजन और देवी वरण अनुष्ठान हुए। जिसके बाद डोला नगर परिक्रमा के लिए निकला।
नैना देवी मंदिर प्रांगण के बाहर भव्य पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों के द्वारा तमाम झांकियो का प्रदर्शन किया गया । साथ छोलिया दल एवं बैड बाजों के साथ मां दुर्गा मया का डोला मुख्य बाजार से माल रोड होता हुआ तल्लीताल पहुँचा। जहां वैष्णो मंदिर से तल्लीताल बाजार होते हुए ।
दुर्गा पूजा महोत्सव में तमाम लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने दुर्गा माँ को सिंदूर लगाया। उसके बाद तमाम सुहागिन महिलाओं ने सिंदूरी होली खेली।
डोला भ्रमण के दौरान हजारों की तादात में भक्त मौजूद रहे। माँ के जयकारों से सरोवर नगरी गुंजायमान रही। जगह जगह माँ के भक्तों ने भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
साथ ही भजन मंडली व छोलिया नृतको ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया और स्कूली बच्चों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। भ्रमण के दौरान बाजारों में लोगों ने घरों से अक्षत व फूल बरसाकर दुर्गा मां को नमन किया। महोत्सव में बंगाली और कुमाऊनी संस्कृति का समागम देखने को मिला। देर शाम माँ दुर्गा मया की मूर्ति के साथ ही समस्त देवी देवताओं को नैनी झील में विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान महिलाओं के अलावा सर्वजनिन दुर्गा पूजा महोत्सव के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

Similar Posts

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)