नैनीताल : महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शोभा यात्रा निकाल कर महर्षि वाल्मीकि रामायण रचियता के जयकारों से गुंजायमान रही सरोवर नगरी।

संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल के तमाम क्षेत्रों में महर्षि वाल्मीकि रामायण काल के रचयिता का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल में भी महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा डोले के साथ निकाली गई।
शोभा यात्रा तल्लीताल के महर्षि वाल्मीकि मंदिर हरिनगर में पूजा अर्चना करने के बाद तल्लीताल बाजार होते हुए मालरोड , मल्लीताल बाजारों से परिक्रमा करते हुए मल्लीताल महर्षि बाल्मीकि मंदिर देर शाम पहुँचा। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न धार्मिक झांकियों, अखाड़ों और बैंड बाजों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सरोवर नगरी में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए और महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। देर रात तक पूजा अर्चना करने के बाद कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभा यात्रा डोले में युवाओं से लेकर महिलाओं एवं बुजुर्ग लोगों ने भी हिस्सा लिया। सरोवर नगरी देर रात तक महर्षि वाल्मीकि रामायण रचियता के जयकारों से गुंजायमान हो रही थी।
